विकास को गति: विकास कामाें के लिए मनपा को मिलेगी सीएसआर निधि

विकास कामाें के लिए मनपा को मिलेगी सीएसआर निधि
महानगरपालिका और कौटिल्य कंसल्टेंसी एलएलपी के बीच सामंजस्य करार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में स्वास्थ्य, घनकचरा व्यवस्थापन, शिक्षा, झोपड़पट्टी विकास समेत अन्य विकास कामों के लिए महानगरपालिका को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मिलेगी। इस संबंध में महानगरपालिका और कौटिल्य कंसल्टेंसी एलएलपी के बीच सामंजस्य करार किया गया। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी और कौटिल्य कंसल्टेंसी के धनंजय महाजन ने सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर किया। कौटिल्य कंसल्टेंसी से मनपा को विविध विभागों के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, घनकचरा व्यवस्थापन, झोपड़पट्टी पुनर्वसन समेत अन्य कामों के लिए व्यावसायिक सामाजिक जबाबदारी (सीएसआर) अंतर्गत निधि प्राप्त करने में सहयोग करेगी। इस संबंध में मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

अनूठे प्रकल्पाें का चयन करने के निर्देश : बैठक में मनपा की अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल, नागपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज बी.पी. मनपा के मुख्य अभियंता राजीव गायकवाड़, अधीक्षक अभियंता मनोज तालेवार, घनकचरा व्यवस्थापन विभाग प्रमुख डॉ. गजेंद्र महल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, शिक्षणाधिकारी साधना सयाम, कार्यकारी अभियंता (परिवहन) रवींद्र बुंधाडे समेत कौटिल्य कंसल्टेंसी के सदस्य उपस्थित थे। बड़े औद्योगिक इकाईयों की सीएसआर निधि प्राप्त कर, शहर विकास के लिए अनूठे प्रकल्पाें का चयन करने का निर्देश मनपा आयुक्त ने अधिकारियों को दिया है। मनपा के विविध प्रकल्पांे के लिए निधि दिलाने में कौटिल्य कंसल्टेंसी काम करेगी। कंपनी सार्वजनिक और निजी भागीदारी के लिए भी सहयोग करेगी। इसके साथ ही मनपा क्षेत्र में शास्वत सामाजिक, आर्थिक विकास और समाज कल्याण के लिए अनुसंधान, विश्लेषण, नाविन्यपूर्ण डिजाइनिंग, योजना और देखभाल में भी सहायता देगी। कौटिल्य कंसल्टेंसी के सदस्य धनंजय महाजन, पंकज पाटील, मनीष कुदले, संदेश जोशी, ‌ऋग्वेद येनापुरे, दुशांत बोंबोडे, तेजस ठाकुर सहयोग करेंगे।

Created On :   5 Jan 2024 7:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story