नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत सबसे सफल

  • पूरे राज्य में चलने वाली 7 वंदे भारत गाड़ियों में बनी पहली पसंद
  • िसको कितना प्रतिसाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीकों से शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा नागपुर-बिलासपुर-नागपुर को यात्री पसंद कर रहे हैं। बाकी 6 गाड़ियों की तुलना में इसको प्रतिसाद ज्यादा दिखाई दे रहा है। जून महीने में नागपुर से बिलासपुर जाने वाली गाड़ी को 120 प्रतिशत प्रतिसाद मिला है, वहीं बिलासपुर से नागपुर आने वाली गाड़ी का 127 प्रतिशत प्रतिसाद दर्ज किया गया है। बाकी गाड़ियों को 100 प्रतिशत भी प्रतिसाद नहीं मिल रहा है।

शुरू में उठे थे सवाल : गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर से बिलासपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद अलग-अलग जगहों से वंदे भारत को शुरू किया जा रहा है। यह गाड़ी बाकी गाड़ियों की तुलना में गंतव्य तक जल्दी पहुंचती है। शुरू-शुरू में इसमें बैठने वाले यात्रियों की संख्या कम होने से इस गाड़ी को शुरू करने को लेकर सवाल उठते रहे थे, लेकिन अब स्थिति बदलने लगी है। वंदे भारत को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। महाराष्ट्र में शुरू की गई 7 वंदे भारत में सबसे ज्यादा नागपुर-बिलासपुर-नागपुर को यात्री मिल रहे हैं।

आंकड़ों को देखें, तो जून महीने में रेलवे के सर्वे अनुसार ट्रेन नं. 22223 सीएसएमटी-शीर्डी वंदे भारत को 85 प्रतिशत यात्री मिल रहे हैं, वही 22224 शीर्डी-सीएसएमटी को 84 प्रतिशत यात्री मिले हैं। ट्रेन नं. 22225 सीएसएमटी-सोलापुर वंदेभारत को 95 प्रतिशत, 22226 सोलापुर-सीएसएमटी को 107 प्रतिशत यात्रियों का प्रतिसाद मिला है। सीएसएमटी से गोवा जाने वाली वंदे भारत को 93 प्रतिशत का प्रतिसाद है। बात 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत की करें, तो 120 प्रतिशत यात्री मिले हैं और 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत सबसे ज्यादा 127 प्रतिशत के साथ सबसे आगे हैं। गत दो दिन की बात करें, तो इसमें बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ही आगे है। बाकी गाड़ियों को 110 प्रतिशत, वहीं बिलासपुर नागपुर वंदे भारत को 121 प्रतिशत प्रतिसाद मिला है।

Created On :   17 July 2023 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story