उपक्रम: ‘चिड़ियाघर-3.0’ का आयोजन 13 को, फन फेयर में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार भी

‘चिड़ियाघर-3.0’ का आयोजन 13 को, फन फेयर में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार भी
  • नागपुर लेडीज सर्कल-50 का आयोजन
  • पूरे परिवार के साथ ले सकेंगे हिस्सा
  • विभिन्न स्पर्धाओं में मिलेंगे पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुलाबी ठंड के इस खुशगवार मौसम में संतरानगरी वासियों को मनोरंजन, खेल-कूद, मौज-मस्ती, लजीज व्यंजनों का स्वाद और खरीदारी का अवसर मिलने वाला है। नागपुर लेडीज सर्कल-50 द्वारा ‘कंट्रीवाइड फन फेयर चिड़ियाघर-3.0’ का आयोजन किया जा रहा है। 13 जनवरी, शनिवार को सिविल लाइंस स्थित चिटणवीस सेंटर में दोपहर 12 से रात 8 बजे तक पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है। इस ‘फन फेयर’ में शामिल होने वालों को आकर्षक पुरस्कार व गिफ्ट वाउचर पाने का मौका मिलेगा।

तरह-तरह की होंगी गतिविधियां : विगत कई वर्षों से गैर-राजनीतिक और गैर-सांप्रदायिक संगठन नागपुर लेडीज सर्कल द्वारा विविध आयोजनों के जरिए मानव समुदाय की सेवा का लक्ष्य साधने का प्रयास किया जाता रहा है। संगठन का उद्देश्य समुदाय का समर्थन प्राप्त कर मित्रवत संबंधों को मजबूत करने के लिए समर्थ युवतियों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देने में मदद करना है। समाज के प्रति विविध जिम्मेदारियों की बेहतर समझ बनाने में संगठन द्वारा हर संभव मदद की जाती है। इसी क्रम में ‘चिड़ियाघर-3.0’ का आयोजन कर बच्चों और उनके माता-पिता के लिए विभिन्न स्टॉल्स, खेल, भोजन, खरीदारी और अन्य गतिविधियां शामिल की गई हैं। कार्यक्रम का पावर्ड बाय दैनिक भास्कर है। लेडीज सर्कल-50 का इस आयोजन का यह तीसरा वर्ष है, जिसमें सभी शहरवासियों से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

सर्दी के सुहाने मौसम में पिकनिक का लिया आनंद : श्री अग्रसेन महिला मंडल सुरभि द्वारा सर्दी के सुहाने मौसम में पिकनिक का आयोजन ए जी फार्म हाउस मंे किया गया। पिकनिक मंे सभी सखियों ने अनेक प्रकार के मनोरंजक गेम के साथ-साथ स्विमिंग, रेन डांस एवं झूले का आनंद लिया। ब्यूटीफुल एंकर कोमल ने सभी का मनोरंजन किया। कोमल ने एक से बढ़कर एक गेम खिलाया। गेम की विनर रही रीना गर्ग,अमिता गर्ग, पूनम अग्रवाल, विनीता डालमिया, छाया अग्रवाल। सभी सखियों ने झूला, डांस एवं स्विमिंग का मजा लिया। स्वादिष्ट व्यंजन फ्रुट्स, चॉकलेट, हाय टी एवं स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। आयोजन को सफल बनाने हेतु संयोजिका पूनम अग्रवाल, विनीता डालमिया एवं मंजू अग्रवाल तथा सुनीता अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। पिकनिक का खूबसूरत अरेंजमेंट पूर्व अध्यक्ष रीना गर्ग एवं अध्यक्ष यमुना अग्रवाल ने किया। मंडल की सचिव पूनम अग्रवाल ने आभार माना।


Created On :   12 Jan 2024 7:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story