Nagpur News: एक दिन में 1 लाख 60 हजार यात्रियों ने लाभ उठाया, आपली बस सेवा का नया रिकार्ड

एक दिन में 1 लाख 60 हजार यात्रियों ने लाभ उठाया, आपली बस सेवा का नया रिकार्ड
  • पर्यावरणपूरक इलेक्ट्रिक बस सेवा का प्रयास
  • नए रूट की पुनर्रचना और विस्तार

Nagpur News. महानगरपालिका की आपली बस ने एक दिन में 1 लाख 60 हजार यात्रियों को यात्रा सुविधा देने का रिकार्ड बनाया है। पर्यावरणपूरक और सुविधाजनक ई बसों की बदौलत शहर के नागरिक अब सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल कर रहे है। परिवहन विभाग से जल्द ही 145 नई ई-बस सड़कों पर दौड़ेगी। जल्द ही 415 ई – बस यात्रियों की सुविधा में उपलब्ध होगी। महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी और अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, उपायुक्त राजेश भगत के मार्गदर्शन में 'आपली बस' सेवा की यात्री संख्या में लगातार बढ़त हो रही है। शहर में जुलाई 2024 में 11.01 लाख यात्री संख्या रहती थी, लेकिन अब यह संख्या 12.85 लाख तक पहुंच गई है। इस माह के शनिवार और रविवार को 1.50 लाख से अधिक नागरिकों ने आपली बस सेवा का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों और यात्रियों में डीजिटल पेमेंट से टिकट खरीदी में भी बढ़ोतरी हुई है।

पर्यावरणपूरक इलेक्ट्रिक बस सेवा का प्रयास

पर्यावरणपूरक परिवहन को प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। जुलाई 2024 में 258 डिजल और 169 इलेक्ट्रिक बसे थी, जो अब बढ़कर जुलाई माह में 240 इलेक्ट्रीक बसों का बेड़ा बन गया है। इसके साथ ही 224 डीजल बसों को सेवा से हटाया गया है। खापरखेडा, पारडी और बुटीबोरी मार्ग पर 20 नई इलेक्ट्रिक बसेस आरंभ की गई है। इन बसों में 1 लाख 22 हजार 447 नागरिकांे ने लाभ उठाया। सितंबर माह तक 27 डिजल बसेस को चरणबद्ध रूप से सेवा से निकाला जाएंगा।

नए रूट की पुनर्रचना और विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए 78 मार्गों की पुनर्रचना करने के साथ ही नए रूट भी आरंभ किए गए है। नए रूट में हिंगणा- दीक्षाभूमी, सीताबर्डी, प्रजापती मेट्रो- घोरपड, पवनगांव, बुटीबोरी, सिम्बायोसिस कॉलेज को आरंभ किया गया। इसके साथ ही एयरपोर्ट, सीताबर्डी, पारडी, हिंगणा ग्रामीण अस्पताल, पिपलाफाटा, फ्रेंड्स कॉलनी रूट पर सेवा का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए 6 विशेष ट्रीप और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए सुबह और शाम को विशेष सेवा भी आरंभ की गई है। सक्रिय पासधारकांे की संख्या 13,000 से बढ़कर अब 22,000 तक पहुंच गई। इसमें से 18,000 अधिक विद्यार्थियों का समावेश है।

डिजिटल बस सेवा की दिशा

मनपा ने 3 रूट पर 70 फीसदी से अधिक यात्रियों ने डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल किया है। ऐसे में इन रूट को डिजिटल रूट घोषित करने की मनपा की योजना है।

Created On :   7 Aug 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story