- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मराठी रंगभूमि के मंच पर एकांकिका का...
Nagpur News: मराठी रंगभूमि के मंच पर एकांकिका का रंगारंग आयोजन, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

- पंचम नाट्य महोत्सव का आयोजन
- विविध संस्थाओं की शानदार प्रस्तुति
Nagpur News मराठी रंगभूमि नागपुर के मंच पर आयोजित पंचम नाट्य महोत्सव में विविध संस्थाओं का नाटक मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। रंगभूमि नागपुर द्वारा कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित पंचम विनोदी एकांकिका नाट्य महोत्सव-2025 आयोजित किया गया। महोत्सव में नाट्यप्रेमियों को एकसाथ पांच एक अंकी नाटकों की मनोरंजक प्रस्तुति देखने को मिली। विभिन्न पांच संस्थाओं ने अपने-अपने नाटक का मंचन किया। नाट्य महोत्सव का आयोजन अमित कुबडे ने किया था।
पांच नाटकों का मंचन, दर्शकों का जीता दिल : महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। महोत्सव की शुरुआत "डोअर बेल" नाटक से हुई। इस नाटक को एकलव्य युवा बहुउद्देशीय संस्था नागपुर ने प्रस्तुत किया। नितिन ठाकरे द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में शिवकुमार यादव, मनीष चौधरी, निरज नंदेश्वर, प्रशांत शेंडे आदि कलाकारों ने अभिनय किया। संगीत रोशनी सेलोकर का, प्रकाश योजना हर्ष नागभिडे की और बिजली व्यवस्था पुण्यशील लांबट का था। दूसरा नाटक "रामश्याची की सुरश्याची" अद्वैत अमरावती संस्था द्वारा प्रस्तुत की गई। इसे स्वाती तराळ ने लिखा और विशाल तराळ ने निर्देशित किया। इसमें विष्णु आवंडे, सौरभ शेंडे, इशिका बरगट, विशाल तराल, स्वेहा तराल ने भूमिकाएं निभायी।
तीसरी प्रस्तुति "झपाटलेलं ढोमणं’ थी। जिसे निसर्ग टेलिकम्युनिकेशन नागपुर ने प्रस्तुत किया। लेखक व निर्देशक बिस्मार्क भिवगडे की इस हास्य एकांकी में गुणवंत पाटील, हिटलर भिवगडे, अनंत घुलक्षे, परमानंद लोणारे, रेश्मा इंदुरकर, प्रवीण मेश्राम, नंदेश्वर मानकर और स्वयं बिस्मार्क भिवगडे ने अभिनय किया। इसके बाद "वि.प्र.’ नाटक था। जिसे थोरवी थिएटर नागपुर द्वारा मंचन किया गया। तन्मय गंधे ने इसे लिखा और निर्देशित किया। इसमें रौनक पळसापुरे, रुद्र भद्रे, आकांक्षा भाके, शिवम मस्के, निहार पल्लवी, आर्य धोटे, ऋतुजा कुमरे, अनुष्का सांगोडे, तेजस्विनी सदावर्ती, मयूर विभुते ने अभिनय किया। अंतिम प्रस्तुति "एका चोरीचं आर्थिक पृथक्करण" था। जिसे तांडव क्रिएशन नागपुर ने प्रस्तुत किया। लेखक आनंद म्हसवेकर और निर्देशक अभिषेक बेल्लरवार की इस नाटक में वेद वलीवकर, शरयू मते और रोहित घांगरेकर ने अभिनय किया।
विशेष अतिथियों के बीच संस्थाओं का सम्मान : महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक गवली का विशेष सत्कार किया गया। इस अवसर पर दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक आस्था कार्लेकर, बाल रंगभूमि परिषद की आभा मेघे, अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद मुंबई के कार्यकारी सदस्य संजय रहाटे, और वरिष्ठ नाट्यकर्मी मुकुंद वसुले उपस्थित थें। कार्यक्रम में सहभागी हुई सभी संस्थाओं को प्रमाणपत्र स्मृतिचिह्न और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। महोत्सव में प्रदूषण नियंत्रण एवं नागरी स्वास्थ्य संवर्धन बहुउद्देशीय संस्था के धनराज मोटे, रशुद्धी बहुउद्देशीय सामाजिक शिक्षा संस्था की सुनिता गजभिये, रुखमाई सेवा मंडळ के विलास कुबडे, कलाकीर्ती प्रशिक्षण संस्था की वंदना बांगरे एवं शामला कुबडे देवरावजी कुबडे सेवा प्रतिष्ठान शामला कुबडे विशेष रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलतार्थ प्रशांत मंगदे, किशोर डाऊ, अनिल देव, अभय अंजीकर, नितीन पात्रीकर, रूपाली मोरे और दीप्ती भाके ने सह्योग किया।
Created On :   7 Aug 2025 3:53 PM IST