Nagpur News: नागपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की हत्या, गांजा तस्करी और एमडी बिक्री में लिप्त था

  • वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कोयता और बेसबॉल से किया हमला
  • अस्सू ने गैंग के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
  • ससुराल से बुलेट पर सवार होकर जा रहा था घर
  • राजीवगांधी उडानपुल कलमना रोड पर वारदात को दिया अंजाम

Nagpur News उत्तर नागपुर के यशोधरानगर इलाके में राजीवगांधी उडान पुल के नीचे घातक शस्त्र से लैस हमलावरों ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर समीर शेख उर्फ समीर येडा समशेर खान (30) राजीवगांधीनगर यशोधरानगर निवासी की गुरुवार की सुबह हत्या कर दी। वर्चस्व की लड़ाई के चलते समीर की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। समीर आपराधिक छवि का था। उसकी अस्सू गैंग के साथ कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। बताया जाता है कि समीर अपनी ससुराल मोमिनपुरा से बुलेट पर सवार होकर घर जा रहा था, इस दौरान आरोपी अस्सू ने अपनी गैंग के साथ मिलकर उसकी कोयता और बेसबॉल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अस्सू के घर के पास अंजाम दिया गया। समीर येडा नागपुर में गांजा तस्करी और एमडी बिक्री में लिप्त बताया जाता है। समीर पर 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या के प्रयास, मारपीट, एमडी बिक्री, गांजा तस्करी सहित अन्य मामले शामिल हैं।

अस्सू हो गया फरार : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समीर येडा की गुरुवार की सुबह यशोधरानगर इलाके में राजीवगांधीनगर में अस्सू ने अपनी गैंग के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना के बाद समीर को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अस्सू और समीर येडा के बीच कुछ दिनों से विवाद और अनबन शुरू था। इसके बारे में दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। गुरुवार को मौका मिलने पर अस्सू ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर समीर की हत्या कर दी। समीर पुराना हिस्ट्रीशीटर होने के कारण लोगों ने उसे पहचान लिया था।

अस्सू फरार बताया जाता है। उसके 5 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनकी घटना में किस तरह की भूमिका है। इसके बारे में छानबीन शुरू की गई है।समीर येडा शातिर चोर था, लेकिन कुछ समय से वह गांजा तस्करी में लिप्त हो गया। उसे गांजा पीने और बेचने की बुरी लत थी। उसने कुछ युवक भी पाल रखे थे। जो गांजा की बिक्री करते थे। समीर येडा को पुलिस महकमे के अधिकांश लोग जानते थे। वह कुछ समय पहले जेल से बाहर आया था। बताया जाता है कि वह शादी के सुधरने की कोशिश कर रहा था। पुलिस परिमंडल 5 के अंतर्गत राजीवगांधी नगर में समीर येडा रहता था। हाल में उसके खिलाफ कुछ मामले दर्ज हुए थे, जिसमें से कुृछ मामले में वह फरार चल रहा था। यशोधरानगर पुलिस ने समीर येडा की हत्या का मामला दर्ज किया है। यशोधरानगर के थानेदार रमेश खुने के मार्गदर्शन में मामले की जांच शुरू है।

Created On :   7 Aug 2025 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story