- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नियमित रुप से स्वास्थ्य सेवा दे रही...
Nagpur News: नियमित रुप से स्वास्थ्य सेवा दे रही योग कक्षाएं, रख रहे हैं तन - मन स्वस्थ
- उद्यानों में अलग-अलग योग संस्थानों की कक्षाएं
- बरसों से योग से जुड़कर रखा है तन-मन स्वस्थ
Nagpur News नागपुर शहर के अलग-अलग उद्यानों में रोज नि:शुल्क योग कक्षाएं संचालित होती है। इन कक्षाओं में प्रतिदिन हजारों की संख्या में योगसाधक आकर स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। योग को विश्व स्तर पर पहचान मिलने के बाद योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। बरसों से योग से जुड़कर लोगों ने अपना तन-मन स्वस्थ रखा है।
20 साल से सिखा रहे योग : शहर के मध्य में स्थित गांधीबाग उद्यान में योग प्रशिक्षकों द्वारा बरसों से याेग कक्षाएं चलायी जा रही है। यहां न्यू जयगोपाल योगासन मंडल के योग प्रशिक्षक अर्जुन मोहाडीकर पिछले 20 साल से योग, सूर्यनमस्कार व प्राणायम सिखा रहे हैं। अब तक हजारों लोगों ने इस कक्षा में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। अर्जुन के अनुसार अब तक 200 से अधिक लोगों को सामान्य से लेकर पुरानी व्याधियों में लाभ मिला है। पतंजलि योग संस्थान हरिद्वार के शाखा संचालक बालकदास गोपालपुरे व आेमप्रकाश हेडाऊ 10 साल से योग पढ़ा रहे है। प्रतिदिन पतंजलि के नियमानुसार योग कक्षाएं शुरु होती है। यहा हर रोज 100 से अधिक लोग योग से स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।
महिलाओं के लिए विशेष कक्षा : गांधीबाग महिला योग नृत्य परिवार की प्रशिक्षक लक्ष्मी गोखले के नेतृत्व में प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाएं योग के साथ गीतों पर नृत्य कर स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। यह महिलाओं की विशेष कक्षा है। 2018 से गांधीबाग में योग-नृत्य की कक्षाएं शुरु है। अब तक सैंकड़ों लोगों ने यहां आकर स्वास्थ्य लाभ पाया है। भारतीय योग संस्थान के शाखा संचालक रोशन ढोमणे व पंकज गुप्ता है। यह शाखा 3 साल पहले शुरु की गई थी। इस शाखा में पारंपारिक योग व संतुलित जीवनशैली के लिए खानपान के बारे में भी मार्गदर्शन किया जाता है। इस शाखा में हर रोज लगभग 75 योगसाधक उपस्थिति दर्ज कराते है। इसके अलावा यहां जय गोपाल योग कक्षाएं भी नियमित रुप से स्वास्थ्य सेवा दे रही है।
Created On :   20 Jun 2025 4:15 PM IST