- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 33 लाख...
Nagpur News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 33 लाख निष्क्रिय खातों में 11.12 अरब रुपए जमा

- आरटीआई में मिली जानकारी
- 21.67 करोड़ रुपए खाताधारकों को लौटाए
Nagpur News बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 20 जून 2025 तक कुल 33 लाख 17 हजार 831 निष्क्रिय खाते हैं, इन खातों में 11 अरब 12 करोड़ 40 लाख 77 हजार 165 रुपए जमा हैं। इन खातों में जमा रकम के लिए अब तक कोई दावेदार नहीं आया है। सूचना का अधिकार कानून के तहत आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर को बैंक द्वारा यह जानकारी दी गई है।
312 फ्रॉड केस : आरटीआई में पूछा गया कि पिछले 1 साल में बैंक में कितने फ्रॉड हुए, जिसके जवाब में बैंक ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से 20 जून 2025 के बीच बैंक में 312 फ्रॉड हुए, जिनमें 947 करोड़ रुपए फंसे है। उसी प्रकार इस कालावधि में बैंक में 110.17 करोड़ रुपए के 116 साइबर फ्रॉड हुए है। इसमें से 21.67 करोड़ रुपए खाताधारकों को लौटाए गए है।
बैंक ने यह भी बताया है कि 1 अप्रैल 2024 से 20 जून 2025 के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 10 लाख 879 लोगो को 4540.07 करोड़ रुपए के मुद्रा लोन बांटे, इनमें से 11.85 करोड़ रुपए के 429 मुद्रा लोन नॉन-परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) हुए है। बैंक ने बताया कि इस कालावधि में बैंक में कर्मचारियों की मंजूर पोस्ट 1987 है और अभी वहां 1565 पोस्ट भी गई है। बैंक में 422 पोस्ट अब भी खाली है।
Created On :   3 Sept 2025 1:59 PM IST