- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ब्रांडिंग का माध्यम प्रिंट, 82%लोग...
Nagpur News: ब्रांडिंग का माध्यम प्रिंट, 82%लोग पढ़ते हैं अखबार

- स्पेक्ट्रम विज्ञापन एजेंसी के संचालक प्रमोद कोरडे की दैनिक भास्कर से चर्चा
- अखबारों में कोचिंग, बिल्डरों के साथ राजनीतिक विज्ञापन बढ़े
Nagpur News अखबार ब्रांडिंग का माध्यम है। इसका महत्व आज भी उतना ही है, जितना 100 साल पहले था। आज भी प्रिंट मीडिया का विकल्प नहीं है। देश में 82 प्रतिशत लोग अखबार पढ़ते हैं। अखबार खबराें का विश्वस्त माध्यम है। पिछले कुछ दिनों में अखबारों में कोचिंग, बिल्डरों के साथ राजनीतिक विज्ञापन बढ़े हैं। सबसे ज्यादा अखबार जापान में पढ़ा जाता है। यह विचार स्पेक्ट्रम विज्ञापन एजेंसी के संचालक प्रमोद कोरडे ने मंगलवार को दैनिक भास्कर के संपादकीय सहयोगियों के साथ चर्चा में रखे। उन्होंने कहा कि इन दिनों डिजिटल मीडिया काफी चर्चा में है। लोग बढ़-चढ़कर इसका उपयोग कर रहे हैं, लेकिन डिजिटल मीडिया पर आने वाली सूचनाओं में प्रमाणिकता नहीं होती है।
रीडरशिप बढ़ाने युवाओं पर फोकस करें : प्रमोद कोरडे ने कहा ख़बरों में विविधता और प्रिंटिंग क्वालिटी के कारण दैनिक भास्कर पाठकों का पसंदीदा अखबार बन गया है। उन्होंने कहा कि अखबारों को रीडरशिप बढ़ाने के लिए युवाओं पर फोकस करना चाहिए। टीवी में खबरें देखने के बाद चर्चा नहीं की जा सकती है। जबकि, अखबार में खबर पढ़ने के बाद चर्चा की जा सकती है। इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म सस्ता हो गया है और इस पर ताम झाम बढ़ा है। हमारे देश में अखबार की कीमत बहुत कम है। इससे कागज की कीमत भी नहीं निकलती है। वहीं, दुनिया के अन्य देशों में अखबार की कीमत काफी अधिक है।
अखबार में खबर छपने पर इम्पैैक्ट होता है : प्रमाेद कोरडे ने कहा कि अखबार में खबर छपने पर इम्पैक्ट जरूर होता है। मीडिया हर दिन बढ़ रहा है और अागे भी बढ़ता रहेगा। रेडियो अभी शुरू हुअा है और अभी ही खत्म भी होता नजर आ रहा है। रेडियो चैनल के स्टूडियो घर से चलाए जा रहे हैं। कोई भी अखबार लोगों का नॉलेज बढ़ाता है। लोगों को सही गलत का ज्ञान देता है। अभी हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान न्यूज चैनलों की विश्वसनीयता की जांच की थी। प्रिंट में छपी खबर पर ही जनता विश्वास करती है।चर्चा के दौरान दैनिक भास्कर परिवार के मणिकांत सोनी, आनंद िनर्बाण, अजय त्रिपाठी, विष्णु राजगढ़िया, सुप्रियो दासगुप्ता, प्रफुल नटिये, सचिन कपूर, दीपक करनाले, समीर खन्ना, दर्शनी धवड़ और श्रीकांत भालेराव उपस्थित थे।
Created On :   4 Jun 2025 5:03 PM IST