Nagpur News: 75 दुर्लभ छायाचित्रों में सजी संविधान यात्रा, प्रदर्शनी में अनोखी तस्वीरें बनी आकर्षण का खास केन्द्र

75 दुर्लभ छायाचित्रों में सजी संविधान यात्रा, प्रदर्शनी में अनोखी तस्वीरें बनी आकर्षण का खास केन्द्र
  • दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित प्रदर्शनी
  • संविधान – एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन

Nagpur News. दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित "संविधान – एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति' प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। फोटो जर्नलिस्ट शेखर सोनी द्वारा खींची इन तस्वीरों की प्रदर्शनी को साकार करने के लिए पूरे पांच साल लगे। उन्होंने देश के 10 राज्यों का भ्रमण कर संविधान से जुड़ी ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें एकत्र कीं। वरिष्ठ समाजसेवी और पर्यावरणप्रेमी गिरीश गांधी ने प्रदर्शित दुर्लभ छायाचित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने शेखर सोनी की सराहना करते हुए कहा कि वे आविष्कारशील और संवेदनशील फोटोग्राफर हंै। देश की महत्वपूर्ण घटनाओं, व्यक्तियों की तस्वीरें उन्होंने ली हैं और आम जनता तक पहुंचाई है। महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विविध कार्यों के दर्शन इस प्रदर्शनी में हो रहे हैं। उन्होंने 14 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।

प्रदर्शनी में अनोखी तस्वीरें

प्रदर्शनी का उद्घाटन नागपुर बेंच के राज्य सूचना आयुक्त गजानन नीमदेव ने किया। इसमें संविधान निर्माण से जुड़ी 75 दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें देखने हर एज ग्रुप का व्यक्ति आ रहा है। प्रदर्शनी में जन्मभूमि, संकल्प भूमि, क्रांतिभूमि, प्रेरणा भूमि, विद्या भूमि और दीक्षाभूमि जैसे स्थलों की झलक दिखाई गई है। इन तस्वीरों में संविधान टाइप करने वाली टाइपराइटर की झलक, पुणे के येरवडा कारागृह की तस्वीर, महाड का हिंदी ग्रंथ दहन स्थल तथा नागपुर की दीक्षाभूमि से लेकर मुंबई की चैत्य भूमि तक के महत्वपूर्ण स्थलों के दृश्य शामिल हैं। प्रदर्शनी दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक आस्था कार्लेकर के सहयोग से आयोजित की गई है।

Created On :   13 Nov 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story