Nagpur News: डॉक्टरों ने काम की थकान और तनाव दूर करने सजाई गीत - संगीत की महफिल

डॉक्टरों ने काम की थकान और तनाव दूर करने सजाई गीत - संगीत की महफिल
  • डॉक्टरों ने प्रस्तुत किया ‘द ग्रेट शोमैन राज कपूर’ कार्यक्रम
  • डॉक्टरों ने प्रस्तुत किया ‘द ग्रेट शोमैन राज कपूर’
  • काम की थकान और तनाव दूर करने की जुगत

Nagpur News. डॉक्टरों ने रविवार की शाम एक यादगार सांस्कृतिक संध्या की साक्षी बनी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सभागृह में ‘द ग्रेट शोमैन राज कपूर और संगीतमय हंगामा’ नामक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल महान अभिनेता-निर्माता राज कपूर को संगीतमय श्रद्धांजलि थी। वहीं चिकित्सा और संगीत के अनूठे संगम का सजीव उदाहरण भी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत एक ज्ञानवर्धक सत्र से हुई। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शंकर खोब्रागडे ने उच्च रक्तचाप विषय पर प्रस्तुति दी। डॉ. खोब्रागडे ने प्रासंगिकता, सरल भाषा और चिकित्सा बारीकियों को लेकर जानकारी दी।

डॉक्टरों ने बिखेरी सुरों की मनमोहक छटा

सत्र के बाद संगीत की महफिल शुरु हुई। जिसमें शहर के डॉक्टरों ने सुरों की मनमोहक छटा बिखेरी। राज कपूर युग की कालजयी धुनों पर आधारित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सभी डॉक्टर्स थे। उनमें डॉ. प्रवीण लांभाड़े, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. प्रशांत भोवते, डॉ. किरण सोमकुवर, डॉ. मंगला घोडेस्वार, डॉ. अनुपमा सिंघम, डॉ. दिव्या जैन और डॉ. अंजलि भंडारकर शामिल थे। कार्यक्रम में डॉ. गोविंद वर्मा, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. यशवंत पाटील, डॉ. नितिन साहू, डॉ. सागर खादीवाला, डॉ. अनिल गोल्हर, डॉ. मिलिंद माने, डॉ. विक्की रुघवानी और डॉ. नितिन गुप्ता समेत शहर के अनेक डॉक्टर्स उपस्थित थे। संचालन डॉ. बी.के. शर्मा और डॉ. मुकुंद गनेरीवाल ने किया। संगीत संयोजन व निर्देशन महेंद्र ढोले द्वारा किया गया। उपस्थितों डॉक्टरों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे "मन, मस्तिष्क और भावनाओं को स्पर्श करने वाला अनुभव" बताया।

Created On :   14 July 2025 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story