Nagpur News: गुरु-शिष्य कार्यशाला और सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य संपन्न, कलाकारों का हुआ सम्मान

गुरु-शिष्य कार्यशाला और सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य संपन्न, कलाकारों का हुआ सम्मान
  • गुरु-शिष्य कार्यशाला का आयोजन हुआ
  • परंपरागत सांस्कृतिक लोककला महोत्सव बुधवार को भव्यता से समाप्त

Nagpur News. कुही के मुसलगांव स्थित माणसी सांस्कृतिक कला मंडल और ऑरेंज सिटी बहुउद्देशीय संस्था के बैनर तले गुरु-शिष्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। लक्ष्मी मंगल कार्यालय में स्नेह मिलन तथा परंपरागत सांस्कृतिक लोककला महोत्सव बुधवार को भव्यता से समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विदर्भ के विभिन्न जिलों से आए कई कलाकारों ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रस्तुत कलाओं में कीर्तन, भजन, दंडार, गोंधल जैसी पारंपरिक लोककलाओं के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस महोत्सव का उद्घाटन भाजपा युवा मोर्चा के तालुका अध्यक्ष सौरभ दंडारे के हाथों हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में तहसीलदार अमित घाडगे, गट विकास अधिकारी डॉ. स्वप्निल मेश्राम, पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्नील गोपाले, मुंबई मराठी पत्रकार परिषद के विभागीय सचिव प्रदीप घुमलवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण हटवार, डॉ. आनंद खडसे, मानधन समिति सदस्य डॉ. चिंतामण भुजाडे, नाट्य कलाकार सपन राऊत, फिल्म अभिनेता किशोर येळणे, गजानन धांडे, हुकुमचंद लांबाडे, अलंकार टेंभुर्णे, कैलास थोटे सहित कई मान्यवर मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान गट विकास अधिकारी डॉ. स्वप्निल मेश्राम ने कलाकारों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कलाकारों से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं, उद्घाटक सौरभ दंडारे ने कलाकारों का सम्मान कर उन्हें सम्मान पत्र भेंट किए और उत्कृष्ट कलाकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए

श्री पिराजी बहुउद्देशीय संस्था नागपुर (सोविंद राऊत), उत्तुंग महिला भजन मंडल पारडी (निशिगंधा राऊत), वैभव सांस्कृतिक कला मंडल नागपुर (मंजुषा बागडे), राष्ट्रसंत सम्यक संदेश फाउंडेशन सातारा (संदेश गणवीर), हिरकन्या सांस्कृतिक कला मंडल खरसोली (रोशन बावणे), मागासवर्गीय गोपाल समाज कल्याणकारी संस्था माहुरझरी (अशोक लोणारे), लोककला शाहीर मंडल भोजापुर कुही (शेषराव शेबे), मानवशांति सांस्कृतिक प्रतिष्ठान कन्हान (नंदू वंजारी), साई सर्वांगीण ग्रामीण विकास संस्था कुही (पियुष खडसे), संमेक सांस्कृतिक लोककला निकेतन परसाड (बादल खांडेकर), अजित बालक मंदिर वाडी नागपुर (रामदास मानेराव), पंचरंगी निशान खडीगंमत मंडल नागपुर (राजू भोयर) शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रास्ताविक (भूमिका) शाहीर कालीचरण शेंडे ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार निखिल खराबे द्वारा किया गया।यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक जागरूकता व लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Created On :   18 July 2025 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story