- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बरसात के अंत तक हिंगना क्षेत्र में...
Nagpur News: बरसात के अंत तक हिंगना क्षेत्र में 300 पौधे लगाने का नारी शक्ति ने लिया संकल्प

- एक पेड़ मां के नाम साकार हुआ
- प्रत्येक पौधा प्राण वायु देने वाला
- हर शाखा में ममता, हर पत्ती में आशीर्वाद, हर फूल में स्नेह खिलेगा
Nagpur News. भरोसा नारी शक्ति संस्था ने एक पेड़ मां के नाम की पहल का आगाज किया। संस्था की अध्यक्ष ममता तिवारी के नेतृत्व में डागा कॉलोनी, हिंगना एमआईडीसी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 51 पौधे लगाए गए। प्रत्येक पौधा प्राण वायु देने वाला है। जैसे नीम, पीपल, बरगद व आम न सिर्फ लगाए गए, बल्कि खाद पानी देकर सुरक्षित रखने व वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी ली गई। बरसात के अंत तक हिंगना क्षेत्र में 300 पौधे लगाने का नारी शक्ति ने संकल्प लिया । इस मौके पर मौजूद वंदना सिरस्वर, रेखा चांदेकर सलोनी, कैलाश पाल, ज्योत्सना सारे, रिंकी कुंडा, संतोष उपस्थित थे। इस मौके पर भजन स्पर्धा भी आयोजित हुई।
जैसे की मां शब्द ही अपने आप में पूरी सृष्टि का सार है। जो जीवन देती है, लालन पालन करती है, सहेजती है। बिना किसी अपेक्षा के हर दिन हमें मजबूत बनाती है। ठीक वैसे ही जैसे एक पेड़ चुपचाप, निस्वार्थ, और सहनशील के साथ हमे जीवनदान दे रहा होता है। इसी के मद्देनजर एक पेड़ मां के नाम के विचार से सिंचित लगाने की परंपरा संस्था की ओर से चली आ रही है। मानो यह एक विचार नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि है उस ममता को, जो हर रूप में जीवन को संवारती है।
जब हम एक पेड़ मां के नाम लगाते हैं, तो वह न केवल धरती को हरा करते हैं, बल्कि मां के स्नेह, त्याग और धैर्य का प्रतीक भी बनाते हैं। जैसे मां बिना थके हमें छांव देती है, वैसे ही पेड़ भी गर्मी, धूप और वर्षा में बिना शिकायत किए आश्रय देता है। यह पेड़ आने वाली पीढ़ियों को भी मां की याद दिलाएंगे। उनकी सीख, उनके संस्कार और उनके सपनों को जीवंत रखेंगे। पेड़ की हर शाखा में ममता, हर पत्ती में आशीर्वाद, हर फूल में स्नेह खिलेगा। तो एक पेड़ जरूर लगाएं, मां के नाम। ताकि जब भी वो हवा में लहराए। हर सांस में, हर छांव में, हर हरियाली में।
Created On :   18 July 2025 7:07 PM IST