- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लघु व्यापारियों व महिला उद्यमियों...
Nagpur News: लघु व्यापारियों व महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना आवश्यक - ईरानी

- कैट का सम्मेलन, अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का रणनीति
- भारत न केवल विकास कर रहा है बल्कि विश्व कल्याण की भावना के साथ काम कर रहा है
Nagpur News. देश की अर्थ व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आवाहन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है। अर्थ व्यवस्था के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों व महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना आवश्यक है। अर्थव्यवस्था में लघु व्यापारियों का 90 प्रतिशत योगदान है।यह 70 प्रतिशत तक घट सकता है। अर्थव्यवस्था के लिए यह चिंता का विषय है। रविवार को कैट अर्थात कांफडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने महिला व लघु व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया। सुबह 11 बजे विदर्भ साहित्य संघ के सभागृह में आयोजित सम्मेलन में ईरानी बोल रही थी। उन्होंने कहा- देश में 1.6 करोड महिलाएं व्यवसाय कर रही है। 2.7 करोड लोगों को रोजगार मिला है। 5 वर्ष में यह संख्या 3 करोड तक पहुंच सकती है। केंद्र सरकार की विविध ऋण योजनाओं का लाभ महिलाएं ले रही है। व्यापार क्षेत्र में सफलता के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। ईरानी ने नेशनल डिफेंस फंड में योगदान देने का आवाहन भी किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार की पेंशन नेशनल डिफेंस फंड में दी है। कार्यक्रम में कैट ने घोषणा की कि राष्ट्रीय से तहसील स्तर तक 3 लाख महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए संगठन में विविध पद प्रदान किए जाएंगे। व्यापारिक निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। कार्यक्रम में कैट के अध्यक्ष बी.सी भरतिया, कैट नागपुर के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रभाकर देशमुख, ज्ञानेश्वर रक्षक, दीपक पचौरी, रवींद्र गुप्ता, रुपा नंदी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
खास बातें
-भारत न केवल विकास कर रहा है बल्कि विश्व कल्याण की भावना के साथ काम कर रहा है।
-गरीबों को विकास की धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। जनधन योजना में एक साथ 50 करोड नागरिकों का बैंक खाता खोला गया, इनमें 25 करोड महिलाएं हैं।
-महिलाओं को दिया जानेवाला ऋण अधिक सुरक्षित रहता है। महिलाएं व्यवसाय को नुकसान नहीं होने देने के लिए अधिक सचेत रहती है। किसी कारण के विफलता मिली तो हाथ पर हाथ धरे नहीं रहती है। विफलता से सफलता की ओर बढ़ती है।
Created On :   25 May 2025 7:58 PM IST