- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह...
Nagpur New: मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार , पुलिस ने मारा छापा

- पुलिस ने मैनेजर को किया गिरफ्तार, संचालिका फरार
- आरोपी का अंतरराज्यीय स्तर पर देह व्यापार फैला हुआ
Nagpur News त्रिमूर्ति नगर चौक के मुस्कान वर्षा अपार्टमेंट स्थित मसाज सेंटर में सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने देह व्यापार अड्डे पर छापा मारकर सेंटर के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। अड्डे की संचालिका पुलिस के हाथ नहीं लगी। पीड़िता के तौर पर दो युवतियों को मुक्त कराया। गुरुवार को अदालत में पेश िकया गया। अदालत ने मैनेजर को पुलिस की रिमांड में और पीड़ित महिलाओं को सुधारगृह भेज दिया।
किराए से लिया था फ्लैट मुख्य आरोपी पार्वती उर्फ पिंकी थापा है। उसका अंतरराज्यीय स्तर पर देह व्यापार फैला हुआ है। करीब नौ माह पहले वह दिल्ली से नागपुर आई और उसके त्रिमूर्ति नगर चौक के मुस्कान वर्षा अपार्टमेंट की दूसरे मंजिल पर किराए से फ्लैट लिया। उसने 40 हजार रुपए जमा कर एग्रीमेंट भी किया, लेकिन पकड़े जाने के डर से वह वहां रहती नहीं थी। फ्लैट में उसने आेरीयन स्पा के नाम पर देह व्यापार शुरू िकया और मैनेजर के रूप में आरोपी तौसिफ को रखा था। सारा काम वहीं संभालता था। क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को आेरीयन स्पा में देह व्यापार होने की गुप्त जानकारी िमलने पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात में पुलिस ने अपार्टमेंट को घेर लिया और योजना अनुसार स्पा में पंटर को भेजा। मौज-मस्ती का सौदा पक्का होते ही पंटर ने सादे लिबास में बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई का संकेत दिया।
दो युवतियों को चंगुल से मुक्त कराया : पुलिस ने छापा मारकर तौसिफ करीम शेख (26), बंगाली पंजा, भोलाशहा नगर निवासी को िगरफ्तार िकया। पीड़िता के तौर पर दो युवतियों को मुक्त कराया। उनके कब्जे से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए, दो आई फोन, नकद 4500 रुपए, डीवीआर, ऐसे कुल 37 हजार रुपए का माल जब्त िकया। उन्हें प्रताप नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को अदालत ने आरोपी तौसिफ को पुलिस रिमांड में और दोनों युवतियों को महिला सुधारगृह भेज दिया। सहायक उपायुक्त डॉ. अभिजीत पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस िनरीक्षक गजानन गुल्हाने और उनकी टीम ने कार्रवाई की है।
Created On :   27 Jun 2025 12:58 PM IST