- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आपस में विवाद न करें मंत्री, कोई...
Nagpur News: आपस में विवाद न करें मंत्री, कोई अड़चन हो तो मुझे बताएं - फडणवीस

- राज्यमंत्री को बैठक लेने का अधिकार
- नीतिगत निर्णय के लिए केबिनेट मंत्री की अनुमति आवश्यक
Nagpur News. मंत्रियों के विवाद को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी को तालमेल बनाए रखना होगा। कोई भी मंत्री आपस में विवाद न करें। आपस में चर्चा करें। किसी को अड़चन हो तो मुझे बताएं। रविवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने पत्रकारों से चर्चा की। सामाजिक न्यायमंत्री संजय सिरसाट व राज्यमंत्री माधुरी मिसाल के बीच विवाद चल रहा है। अधिकारियों की बैठक के संबंध में दोनों ने परस्पर पत्र लिखा है। मंत्री सिरसाट ने कहा है कि किसी भी बैठक के लिए उनकी अनुमति ली जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा-मंत्री व राज्यमंत्री सरकार का भाग है। मंत्री व राज्यमंत्री मिलकर काम करते हैं। यह कहना ठीक नहीं होगा कि राज्यमंत्री को बैठक लेने का अधिकार नहीं है। राज्यमंत्री बैठक ले सकते हैं, लेकिन नीतिगत निर्णय के लिए मंत्री की अनुमति आवश्यक है। मंत्रियों को किसी भी तरह की अड़चन हो तो मेरे से आकर मिल सकते हैं। पुणे मेें रेव पार्टी पर पुलिस का छापा प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अभी विभाग से ब्रिफिंक नहीं ली है। संवाद माध्यम से ही खबर सुनी है। इस प्रकरण पर वे अधिक कुछ नहीं कहेंगे। उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर राज ठाकरे की भेंट के संबंध में फडणवीस ने कहा-जन्मदिन पर घर जाकर शुभकामना देना अनुचित नहीं है। मैं भी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। राज्य की सत्ता काे लेकर महाराष्ट्र के मन की जो बात की जा रही है वह तो विधानसभा चुनाव में ही दिख चुकी है। स्थानीय निकाय चुनाव में भी दिख जाएगा कि महाराष्ट्र के मन में क्या है। यह बात अलग है कि कुछ नेताओं के लिए महाराष्ट्र के मन में क्या है।
मिशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए मिशन सिंदूर की जानकारी छात्रों को दिए जाने के लिए एक मॉडल तैयार किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह अच्छी बात है। मिशन सिंदूर देश को आत्मनिर्भर व स्वाभिमानी बनाने वाला है। देश की रक्षा के संबंध में मिशन सिंदूर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।मेट्रो रीजन क्षेत्र का
विकास 3 चरण में
नागपुर शहर व मेट्रो रीजन क्षेत्र विकास का कार्य 3 चरण में होगा। विकास योजना को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। रिंग रोड निर्माण, अंडर पासेस, उड़ानपुल, फूटपाथ निर्माण सहित अन्य कार्यों के लिए योजना तैयार है। नागपुर में भविष्य के 30 वर्ष को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किया जा रहा है। नागपुर विकास की योजना को स्वीकृत कर फाइनांसियल माडल तैयार किया जाएगा।
Created On :   27 July 2025 8:54 PM IST