Nagpur News: घर तो दिए नहीं पैसे भी खा गए, म्हाडा ऑफिस में रकम जमा ही नहीं की

घर तो दिए नहीं पैसे भी खा गए, म्हाडा ऑफिस में रकम जमा ही नहीं की
  • नहीं मानें तो एफआईआर की जाएगी
  • ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं पीड़ित
  • वर्षों से खाली पड़ी हैं फ्लैट स्कीमें

Nagpur News. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) नागपुर कार्यालय ने म्हाडा के घरों की बिक्री के लिए सेल्स एजेंसियां नियुक्त की है। जानकारी सामने आई हैं कि सेल्स एजेंसी व चुनिंदा म्हाडा कर्मियों ने मकान के लिए लोगों से पैसे लेकर म्हाडा ऑफिस में जमा नहीं किया। लगभग दो दर्जन पीड़ितों ने म्हाडा नागपुर के मुख्य अधिकारी डा. विजय इंगोले से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। सेल्स एजेंसी व संबंधित कर्मचारी पर कभी भी गाज गिर सकती है।

अक्सर आरोप लगते रहे हैं

म्हाडा नागपुर समेत राज्य भर में आवास बनाकर किफायती दाम पर बेचती है। मकान की बिक्री लॉटरी सिस्टम या ऑनलाइन पद्धति से होती है। तय मूल्य से ज्यादा पैसे लेने के आरोप म्हाडा कर्मचरियों पर लगते रहे हैं। म्हाडा के आवास की प्रक्रिया जटिल होने से कई बार लोग घर मिलने की उम्मीद में तय मूल्य से ज्यादा पैसे दे बैठते हैं। यह अतिरिक्त राशि कर्मचारी के जेब में जाती है। इन आरोपों से बचने के लिए सरकार ने सेल्स एजेंसी नियुक्त की। आवास वितरण में पारदर्शिता रहे, इसलिए म्हाडा ने आवास बिक्री का काम एक से ज्यादा एजेंसी को दिया। म्हाडा नागपुर में फिलहाल तीन एजेंसियों को आवास बिक्री के काम मिले हैं।

नहीं मानें तो एफआईआर की जाएगी

डॉ. विजय इंगोले, मुख्य अधिकारी म्हाडा ने मुताबिक आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधितों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर की जाएगी। जो लोग अब तक सामने नहीं आए वे कार्यालयीन समय में मिलकर शिकायत कर सकते हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं पीड़ित

जिन लोगों के नंबर म्हाडा के घरों के लिए लगे उन्होंने सेल्स एजेंसी व म्हाडा कर्मचारियों से संपर्क किया। सेल्स एजेंसी व म्हाडा कर्मचारी ने इन लोगों से पैसे लिए आैैर म्हाडा ऑफिस में जमा नहीं किए। पीड़ित पिछले कई महीने से ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। पीड़ितों ने हाल ही में म्हाडा नागपुर में नियुक्त हुए मुख्य अधिकारी डा. विजय इंगोले से मुलाकात की आैर अपनी व्यथा सुनाई। सूत्रों ने बताया कि मुख्य अधिकारी डा. इंगोले ने सेल्स एजेंसी व संबंधित कर्मचारी को बुलाया आैर पैसे ऑफिस में जमा कर संबंधित रसीद पीड़ितों को देने को कहा। मामले का संज्ञान लिया गया, इसके बाद से म्हाडा ऑफिस में हड़कंप मचा हुआ है।

वर्षों से खाली पड़ी हैं फ्लैट स्कीमें

म्हाडा नागपुर ने शहर में कई अहम ठिकानों पर बहुमंजिला फ्लैट स्कीमें बनाई है। ये फ्लैट स्कीमें वर्षों से खाली पड़ी हुई है। लोग इन फ्लैटांे को खरीदना चाहते हैं। चर्चा हैै कि ऑन (ऊपर का) बहुत ज्यादा मांगने से लोग आकर बैरंग लौट जाते हैं। म्हाडा इन प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है।



Created On :   27 Aug 2025 8:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story