- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- यह दौर भारतीयों की आशा और...
Nagpur News: यह दौर भारतीयों की आशा और आत्मनिर्भरता की यात्रा, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरीत

- योजनाओं के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरीत
- जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
- सरकारी योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यशाला
Nagpur News. यह दौर केवल योजनाओं का नहीं, बल्कि हर भारतीय की आशा और आत्मनिर्भरता की यात्रा है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया आदि केवल योजनाएं नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान पहुंचाने का प्रयास है। ऐसा भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा। भाजपा कामगार मोर्चा की तरफ से गांधीबाग उद्यान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम में अतिथि के रुप में दयाशंकर तिवारी व विधायक प्रवीण दटके प्रमुखता से उपस्थित थे। विधायक दटके ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। मोदी सरकार ने हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। चाहे वह सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा हो या डिजिटल क्रांति। गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंची है।
सरकारी योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यशाला
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिव्यशा केंद्र नागपुर की ओर से एडीआईपी और वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। क्लिनिकल प्रोस्थेटिस्ट एंड ऑर्थोटिस्ट डॉ. आकाश यादव और रुद्र चोपड़े की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके साथ ही पीएमईजीपी, सीएमईजीपी और अन्नासाहेब साठे महामंडल की योजनाओं पर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को उद्योग और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। आयोजक भास्कर पराते ने प्रस्ताविक भाषण देकर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के उत्थान में उनके योगदान की विस्तार से जानकारी दी। सड़क विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के कीर्तिमान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मन की बात कार्यक्रम को भी सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में रामभाऊ अंबुलकर, डॉ. विनोद जैसवाल, डॉ. सुभाष राऊत, श्रीकांत अगलावे, मधुसूदन सारडा, अनील मानपुरे, कल्पना मानापुरे, दीपाली नंदनवार, डॉ. आकाश यादव प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए मनीष माणूसमारे, राजेश बोकडे, यश पांडे, श्रीकांत ठाकरे, नितिन मंडावकर सहित अनेक कार्यकर्ताओं सह्याेग किया।
Created On :   30 Jun 2025 6:05 PM IST