Nagpur News: संगठन कार्य में सहभागी होंगे भाजपा के मंत्री, प्रत्येक माह दो जिले में साधेंगे जनता व पदाधिकारियों से संवाद

संगठन कार्य में सहभागी होंगे भाजपा के मंत्री, प्रत्येक माह दो जिले में साधेंगे जनता व पदाधिकारियों से संवाद
  • चुनाव की तैयारी, जनसमस्याओं के निवारण के लिए त्वरित उपाययोजना का किया जाएगा प्रयास
  • प्रत्येक माह दो जिले में साधेंगे जनता व पदाधिकारियों से संवाद
  • भाजपा ने मंत्रियों को भी संगठन कार्य की जिम्मेदारी

Nagpur News. मनपा और जिप सहित विविध स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनाव की तैयारी में भाजपा ने मंत्रियों को भी संगठन कार्य की जिम्मेदारी दी है। पार्टी के मंत्री प्रत्येक माह दो जिले में जाकर पदाधिकारियों व जनता से संवाद साधेंगे। जनसमस्याओं के निवारण के लिए त्वरित उपाययोजना का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री व भाजपा के मंत्रियाें के विभाग के माध्यम से जनसमस्या दूर की जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। योजनाओं के लाभ के लिए जरुरतमंदों को सहायता दी जाएगी। भाजपा के 18 मंत्रियों को 36 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को इस कार्ययोजना पर अमल भी शुरु हो गया। कामगार मंत्री आकाश फुंडकर ने गणेशपेठ स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक ली। भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, जिला ग्रामीण के अध्यक्ष आनंदराव राऊत, मनोहर कुंभारे के अलावा अन्य विधायकों व पदाधिकारियों से चर्चा की गई। खबर है कि इस अभियान की संकल्पना सुधीर देऊलगांवकर ने रखी थी।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के सहायक देऊलगांवकर को प्रदेश भाजपा ने रणनीतिकारों की टीम में शामिल किया है। मंत्रियों व बड़े नेताओं को लेकर सामान्य कार्यकर्ता व जनता के बीच बन रही छवि को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंत्रियों को संगठन कार्य की जिम्मेदारी देने की योजना बनायी है। मंत्रियों को निर्देश दिया जा रहा है कि वातानुकुलित कमरों में न रहकर लोगों से कनेकट रहे। जिला स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की कोर कमेटी के सदस्य भी रहे। आवश्यकता अनुसार मंत्रियों के विविध संवाद कार्यक्रमों का नियोजन किया जाएगा। मुंबई में भाजपा के कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम हो र्ह।मंत्री के माध्यम से जनसमस्याएं सुनी जाती है। अब जिला स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

Created On :   16 Jun 2025 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story