Nagpur News: आदिवासियों के अधिकार, पर्यावरण और शाश्वत विकास पर होगी चर्चा

  • नागपुर में जनजातीय गौरव पर परिसंवाद
  • दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

Nagpur News इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च एवं श्री बिंझाणी सिटी कॉलेज नागपुर की तरफ से "जनजातीय गौरव" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन किया गया है। यह परिसंवाद 20 और 21 जून को कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया है।

परिसंवाद का मुख्य विषय "वीर बिरसा मुंडा का विरासत: आदिवासी अधिकार, पर्यावरणीय न्याय और शाश्वत विकास’ है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीर बिरसा मुंडा के विचारों का आज के सामाजिक, पर्यावरणीय और राजनीतिक संदर्भ में पुनर्मूल्यांकन करना है। देशभर के विशेषज्ञ लेंगे हिस्सा इस आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों से विद्वान, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, आदिवासी अध्ययनकर्ता और प्राध्यापक भाग लेंगे।

आदिवासी समाज के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका, और टिकाऊ विकास के आदर्शों पर अपने शोध और विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह परिसंवाद आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत और आज के दौर की चुनौतियों के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रयास है। इसमें विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों से सहभागी होने का अनुरोध किया गया है। कालेज प्रशासन ने सभी इच्छुक प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से इस परिसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Created On :   19 Jun 2025 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story