Nagpur News: भारत माता की जय उद्घोष के साथ निकली तिरंगा बाइक रैली, युवाओं में दिखा उत्साह

  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नागरिकों ने दिखाया उत्साहपूर्ण सहभाग
  • भारत माता की जय उद्घोष के साथ निकली तिरंगा बाइक रैली
  • जिलाधिकारी कार्यालय में हुआ समापन

Nagpur News. नगर निगम द्वारा ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शहर के प्रमुख चौकों से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ हुई, जिसे मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त वुसमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी., अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तुषार बाराहाते, उपायुक्त मिलींद मेश्राम, उपायुक्त गणेश राठोड़, सहायक आयुक्त श्याम कापसे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पीयूष आंबुलकर, जीएडी के अधीक्षक राजकुमार मेश्राम, उपद्रव शोध पथक प्रमुख वीरसेन तांबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



अपने संबोधन में डॉ. अभिजीत चौधरी ने कहा कि, “नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में देशभक्ति का वातावरण सृजित किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सभी नागरिकों को सहभाग करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। नागरिकों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल करने हेतु यह रैली आयोजित की गई है। इसके साथ ही 12 अगस्त को शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया है। सभी नागरिकों को इस राष्ट्रीय उत्सव में सहभागी होना चाहिए।”


जिलाधिकारी कार्यालय में हुआ समापन

तिरंगा बाइक रैली में अग्निशमन विभाग के वाहन, उपद्रव शोध पथक के जवान और नगर निगम कर्मचारियों के वाहन शामिल थे। रैली नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ होकर विधान भवन चौक, संविधान चौक, जीरो माइल चौक, सीताबर्डी चौक, महाराष्ट्र बैंक चौक, झांसी रानी चौक, अलंकार चौक, शंकर नगर चौक, लॉ कॉलेज चौक, मोहम्मद रफ़ी चौक, लेडीज़ क्लब चौक, रविभवन चौक होते हुए एसबीआई बैंक ऑफिस और अंततः जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।

Created On :   8 Aug 2025 7:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story