Nagpur News: नागपुर शहर की सड़कों, चौराहों पर अब भी लगे हैं अवैध होर्डिंग्स

नागपुर शहर की सड़कों, चौराहों पर अब भी लगे हैं अवैध होर्डिंग्स
  • प्रशासन में नहीं समन्वय, इसलिए हौसले बुलंद
  • ट्रैफिक सिग्नल और फुटपाथ पर भी कब्जा कर मानों माफिया मनपा को सीधी चुनौती दे रहे हैं

‌Nagpur News महानगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर भर में अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई करने का दावा होता है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर अवैध होर्डिंग्स बने हुए हैं। यहां तक कि अब तो ट्रैफिक सिग्नल, चौराहे और फुटपाथ पर भी होर्डिंग्स लगाकर ‘माफिया’ मनपा को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके मनपा के विज्ञापन विभाग और जोन कार्यालयों से अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए कोई भी ठोस पहल नहीं हो रही है।

जगाना पड़ रहा है : हैरानी यह है कि दोनों विभाग मनपा के ही अंतर्गत है, फिर भी संयुक्त अभियान नहीं चलाया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश नायडू की ओर से अवैध होर्डिंग्स की सूचना मनपा के जोन कार्यालयों को दी जाती है। इसके बाद ही कार्रवाई हो रही है। मनपा के जोन कार्यालयों से विशेष टीम का गठन कर इलाके में सर्वेक्षण की भी पहल नहीं हो रही है, ताकि अवैध होर्डिंग्स लगानेवालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अवैध होर्डिंग्स का शहर : शहर के धरमपेठ, छत्रपति चौक, प्रतापनगर, दिघोरी, भंडारा रोड, उमरेड रोड समेत अन्य इलाकों में अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यहां तक कि निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पिलरों, प्रमुख इमारतों के परिसर में भी राजनीतिक और धार्मिक बधाईयों के शुभकामना फलक लगे हुए हैं। मनपा के विज्ञापन विभाग की ओर से दंडात्मक कार्रवाई के नियम होने के बाद भी अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। जोन कार्यालयों और विज्ञापन विभाग के बीच में समन्वय नहीं होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।


Created On :   8 Aug 2025 12:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story