Nagpur News: उपराजधानी में आ रहे हैं 3 केंद्रीय मंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

उपराजधानी में आ रहे हैं 3 केंद्रीय मंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
  • पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी भी कर रहीं शिरकत
  • गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत की जोरदार तैयारी
  • चौहान, अन्नपूर्णा देवी की भी उपस्थिति

Nagpur News. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार 25 मई को शहर में पहुंचेंगे। रात्रि 8.30 बजे विमानतल पर आगमन होगा। भाजपा के शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने बताया कि वर्धा मार्ग स्थित हेडगेवार चौक पर अमित शाह का स्वागत किया जाएगा। पाकिस्तान को करारा जवाब देने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री पहली बार नागपुर पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह रात्रि में होटल रेडिसन ब्लू में विश्राम करेंगे। सोमवार को सुबह 11.45 बजे नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट जामठा में निवास गृह का भूमिपूजन करेंगे। बाद में चिचोली में कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। दोपहर 2.10 बजे नांदेड रवाना हो जाएंगे।

चौहान, अन्नपूर्णा देवी की भी उपस्थिति

उधर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रविवार 25 मई को नागपुर में रहेंगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे नागपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9.50 बजे वे आईसीएआर (सेंट्रल साइट्रस रिसर्च इंस्टिट्यूट) के कार्यक्रम में होंगे। यहां पौधारोपण और बैठक करने के बाद वे पुनापुर स्थित मां गंगा सेलेब्रेशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात सुबह 11.30 बजे ऑल इंडिया किरात, किराड, धाक्कड समाज सेना महासंघ के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद वे 12.15 बजे भोपाल की ओर रवाना होंगे। केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी वर्धा रोड स्थित आईआईएम में आयोजित ‘दार्शनिक रानी देवी अहिल्याबाई होलकर’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उपस्थित रहेंगी। समापन सत्र का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी करेंगे।

Created On :   25 May 2025 5:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story