आयोजन: नेलसन हॉस्पिटल में ‘नियोकॉन-2023’ का आयोजन किया गया

नेलसन हॉस्पिटल में ‘नियोकॉन-2023’ का आयोजन किया गया
श्वसन संबंधित विविध पहलुओं पर आधारित था सम्मेलन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नेलसन हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय नियोनेटोलॉजी परिषद ‘नियोकॉन-2023’ का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉ. सतीश देवपुजारी ने अस्पताल की उपलब्धियों की जानकारी दी। यह सम्मेलन श्वसन संबंधित विविध पहलुओं पर आधारित थी। विशेष रुप से नवजातों की देखभाल के लिए श्वसन तंत्र की जानकारी दी गई। मौसम के अनुसार श्वसन संबंधी समस्याओं से कैसे बचा जाए, बच्चों पर इसका क्या असर होता है, आदि के बारे में मार्गदर्शन किया गया।

बीमारियां, लक्षण, उपचार आदि पर चर्चा : इस दौरान आयोजित कार्यशाला में सिम्युलेटर लुसी का उपयोग करना, शिशुओं के फेफड़ों, शरीर विज्ञान व जटिलताओं को समझने के बारे में विचार मंथन हुआ। नेलसन हॉस्पिटल के समन्वयक डॉ. सुचिता खडसे, डॉ. नीलेश दारवेकर, डॉ. यश बानाइत, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास मुर्की, डॉ. किरण मोरे ने कार्यशाला में मार्गदर्शन किया। डॉ. खडसे ने एनआईसीयू और पीआईसीयू में काम करनेवाले बाल रोग विशेषज्ञ व शिक्षकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर मार्गदर्शन किया। इस आयोजन के लिए डॉ. सुषमा नांगिया और डॉ. प्रवीण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला में नवजातों की विविध बीमारियां, लक्षण, उपचार आदि पर चर्चा की गई। दुनिया के अत्याधुनिक सिम्युलेटर के बारे में जानकारी देकर प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के 80 से अधिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इसमें डॉ. संजीव जोशी, डॉ. नीलम खेर, डॉ. मंजूषा गिरी, डॉ. सतीश देवपुजारी, डॉ. सोनलकुमार भगत, डॉ. यश बनैत और डॉ. जयंत उपाध्याय उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए निदेशक राधा साहू, सीए गणेश खरोडे, डॉ. सोनलकुमार भगत, डॉ. एस.पी. राजन आदि ने सहयोग किया।


Created On :   25 Nov 2023 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story