आरोप: महाराष्ट्र का व्यापार गुजरात ले जा रहे हैं : रोहित पवार

महाराष्ट्र का व्यापार गुजरात ले जा रहे हैं : रोहित पवार
राज्य सरकार पर लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राकांपा (शरद पवार) विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र का व्यापार गुजरात ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है आैर गुजरात के इशारे पर काम करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि महाराष्ट्र के मार्केट व व्यापार एक-एक कर गुजरात में लेकर जा रहे हैं। राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर बोल रहा है, लेकिन विपक्ष को आैर आक्रामक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व गुजरात के हीरा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें भी हीरा व्यापार गुजरात ले जाने की ही रणनीति पर चर्चा हुई। हीरा व्यापार गुजरात जाने पर डेढ़ लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। गुजरात पॉलिसी को राज्य सरकार सपोर्ट कर रही है। राज्य का पॉवर कम करके गुजरात का पॉवर बढ़ाया जा रहा है। राज्य के बडे़-बड़े प्रोजेक्ट गुजरात लेकर गए।


Created On :   19 Dec 2023 6:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story