- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गडकरी ने कहा- दो - पहिया वाहनों पर...
New Delhi News: गडकरी ने कहा- दो - पहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, खबर को बताया भ्रामक

- दो-पहिया वाहनों पर टोल लगने संबंधी खबर को बताया भ्रामक
- दो - पहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स
New Delhi News. केन्द्र सरकार ने दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने बुधवार को दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है।
गडकरी ने मीडिया में आई उस खबर को भ्रामक बताया है, जिसमें कहा गया है कि अब दो-पहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लगेगा। केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्रवीट किया, “कुछ मीडिया हाऊस द्वारा दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं”। बता दें कि देश में फिलहाल दो-पहिया वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल से छूट प्राप्त है। हालांकि सुरक्षा और यातायात नियमों के तहत एक्सप्रेसवे और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर दो-पहिया वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है।
Created On : 26 Jun 2025 7:52 PM IST