शावक: उमरेड करांडला के बाघों के कुनबे में 2 नन्हें शावक

उमरेड करांडला के बाघों के कुनबे में 2 नन्हें शावक
गोठनगांव में पहली बार देखा गया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब उमरेड करांडला के बाघों के कुनबे में 2 नन्हें शावक शामिल हुए हैं। गोठनगांव में गुरुवार की सुबह पहली बार इन्हें देखा गया। जिसके बाद इसे देखने के लिए दिनभर आनेवाले सैलानी उत्सुक रहे। उमरेड करांडला के गोठनगांव गेट में सुबह सैर करने गए सैलानियों को एक बाघिन शावकों को मुंह में पकड़कर ले जाते दिखाई दी। इस वक्त गाड़ी में शांताराम गोयल थे, वहीं इस बाघिन का वीडियो नैनेश शाह ने बनाया। बताया गया कि, यह बाघिन एफ-2 है। ऐसे में अब गोठनगांव में आनेवाले सैलानियों को और दो नये शावक देखने का अवसर मिलेगा।


Created On :   15 Dec 2023 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story