ऑन लाइन गेमिंग: डॉक्टर को लगा लाखों का चूना

डॉक्टर को लगा लाखों का चूना
  • दो साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
  • डॉक्टर को लगा लाखों का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर. ऑन लाइन गेमिंग के चक्कर में डॉक्टर को लाखों रुपए से चूना लगाया गया है। घटित वाकये से दो साइबर अपराधियों के खिलाफ शनिवार को बजाज नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों का सुराग मिलना बाकी है।

क्या है मामला

नेहरू नगर निवासी डॉक्टर नितिन रामकृष्ण काकड़े (39 ) है। घटना 1 नवंबर 2021 से 10 नवंबर 2023 के दरमियान घटित हुई है। आरोपी साइबर अपराधी राहुल हरविंदर खुराना (54 ) बेल नगर दिल्ली और तरूण विजयकुमार त्रिखा (46 ) देव नगर करोलबाग नई दिल्ली निवासी है। घटना के दौरान लक्ष्मीनगर के सीसीडी नामक कैफे में बैठा हुआ था। उस दौरान उसे सोशल मीडिया पर ओरिस क्वाइन का विज्ञापन दिखा। उसमें आरोपियों का मोबाइल नंबर भी दिया हुआ था।

जिससे नितिन ने उनसे संपर्क किया। फोन पर हुई बातचीत के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वह ऑन लाइन गेमिंग ऐप चलाते हैं। निवेश करने पर नितिन को भी घर बैठे कम समय में बगैर किसी मेहनत के लाभ कमाना बताया। शुरुआती दौर में नितिन को उससे लाभ मिला है। आरोपियों ने मामूली रकम उसके खाते में जमा की थी। उसके बाद ज्यादा लाभ पाने के लिए उसे ऑन लाइन गेमिंग ऐप में रकम निवेश करने को कहा गया था।

लालच के चलते नितीन ने बारी-बारी से करीब 10 लाख रुपए इसमें निवेश किए, लेकिन उसका उसे कोई लाभ नही मिला है। रकम वापस मांगने पर उसे फिर से निवेश करने के लिए कहा गया था। घटित वाकये से ठगे जाने का एहसास होने से उसने मामले की पुलिस में शिकायत की। शनिवार को प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   13 Nov 2023 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story