- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) भर्ती...
एग्जाम: विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) भर्ती परीक्षा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिला परिषद के 557 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा की शुरुआत शनिवार से हुई। रविवार को विस्तार अधिकारी (सांख्यिकी) 2 पद के लिए 25 केंद्रों पर ऑनलाइन भर्ती परीक्षा हुई। नागपुर जिला परिषद के रिक्त पदों के लिए 3750 उम्मीदवारों ने आवेदन भरे। उनमें से 2769 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। 981 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे। शनिवार को वरिष्ठ सहायक (लेखा) पद की परीक्षा हुई थी। 10 अक्टूबर को विस्तार अधिकारी (कृषि) और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद के लिए परीक्षा होगी। 11 अक्टूबर को लघुलेखक (कनिष्ठ श्रेणी) व कनिष्ठ सहायक (लेखा) पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
Created On :   9 Oct 2023 12:26 PM IST
Next Story












