गोलीकांड: गीता की तलाश में पुलिस अहमदनगर रवाना, वाहन निरीक्षक पर गोलीमार हत्या का प्रयास

गीता की तलाश में पुलिस अहमदनगर रवाना, वाहन निरीक्षक पर गोलीमार हत्या का प्रयास
  • टीम गीता के घर की तलाशी लेगी
  • तलाश में पुलिस अहमदनगर रवाना हुई
  • वाहन निरीक्षक पर गोलीमार हत्या का प्रयास का है मामला

डिजिटल डेस्क, नागपुर. वाहन निरीक्षक संकेत गायकवाड़ पर गोली दागकर हत्या का प्रयास करने वाली उसकी सहकारी गीता सेजवल की तलाश में क्राइम ब्रांच की एक टीम अहमदनगर रवाना हुई है। टीम गीता के घर की तलाशी लेगी। बता दें कि, इस गोलीकांड में संकेत और गीता, दोनों आरोपी हैं। इस मामले में पुलिस ने गीता पर हत्या के प्रयास का मामला और संकेत गायकवाड़ पर सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम को अहमदनगर रवाना किया गया है। यह टीम गीता की तलाश करने के साथ उसके घर की तलाशी भी लेगा। उधर संकेत भी क्राइम ब्रांच के कार्यालय में हाजिर नहीं हुआ। उसने पुलिस के वॉट्सएप नंबर मैसेज भेजा कि, वह बीमार है। तबीयत ठीक होने के बाद वह पुलिस के समक्ष बयान के लिए हाजिर होगा।

दो कारों में भिड़ंत

उधर जीपीओ चौक में दो कारों में भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार दंपति को चोट लगी। जख्मी आशीष अग्रवाल और उनकी पत्नी खूशबू है। घटना शनिवार को रात करीब 12.20 बजे जीपीओ चौक में हुई। हादसे में एक कार पलट गई और दूसरी कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार घटना की रात जीपीओ चौक में कार क्र.-एम.एच.-49-बी.डब्ल्यू.-6939 और कार क्र.-सी.जी.-07-सी.के.-5393 के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार क्र.-एम.एच.-49-बी.डब्ल्यू.-6939 में सवार कारोबारी आशीष अग्रवाल और उनकी पत्नी खूशबू को चोट लगी। कारोबारी दंपति को लगी चोट


000000

Created On :   22 Jan 2024 2:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story