4 जुलाई को नागपुर आएंगी राष्ट्रपति, जानिए - कहां क्या कार्यक्रम

4 जुलाई को नागपुर आएंगी राष्ट्रपति, जानिए - कहां क्या कार्यक्रम
  • 4 जुलाई को नागपुर आएंगी राष्ट्रपति
  • 7 जुलाई को मुंबई से शिर्डी जाएंगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 जुलाई को नागपुर आएंगी। वे 4 दिवसीय तेलंगाना व महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी। इस दौरान नागपुर, गड़चिरोली, वर्धा, मुंबई व शिर्डी में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

ऐसा है कार्यक्रम : 4 जुलाई को राष्ट्रपति नई दिल्ली से हैदराबाद पहुंचेंगी। शाम को राजभवन नागपुर में पहुंचेंगी।

5 जुलाई को सुबह हेलिकॉप्टर से गड़चिरोली रवाना होंगी। वे गोंडवाना विश्वविद्यालय की नई प्रशासकीय इमारत व परीक्षा सभागृह का शिलान्यास करेंगी। गोंडवाना विश्वविद्यालय गड़चिरोली के 12वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। उसी दिन चंद्रपुर के प्रकल्प का वर्चुअल शुभारंभ करेंगी। शाम को नागपुर लौटेंगी। कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

6 जुलाई को सुबह हेलिकॉप्टर से वर्धा जाएंगी। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में टैगोर सांस्कृतिक संकुल का उद्घाटन करेंगी। विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। दोपहर में नागपुर लौटकर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी। मुंबई में सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन व आरती के बाद राजभवन पहुंचेंगी।

7 जुलाई को मुंबई से शिर्डी जाएंगी। शिर्डी में पूजा-प्रसाद ग्रहण कर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Created On :   22 Jun 2023 2:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story