पदभर्ती: 2024 में होगी डॉक्टरों व कर्मचारियों की भर्ती

2024 में होगी डॉक्टरों व कर्मचारियों की भर्ती
चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने दिया आश्वासन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्वास्थ्य सेवा का लाभ आम लोगों को मिलना चाहिए। इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। शासकीय दंत महाविद्यालय व अस्पताल में सभी डॉक्टर व कर्मचारियों के रिक्त पदों पर 2024 में भर्ती की जाएगी। दंत सुपर स्पेशलिटी इमारत का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए आवश्यक निधि तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसा चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा है। सोमवार को शासकीय दंत महाविद्यालय व चिकित्सालय में अभिनंदन कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई। हाल ही में दंत महाविद्यालय व अस्पताल को नैक ए प्लस का मूल्यांकन प्राप्त हुआ है। यह मूल्यांकन प्राप्त करने वाला राज्य का पहला संस्थान है। कार्यक्रम में प्रधान सचिव दिनेश वाघमारे, संचालक डॉ. दिलीप म्हैसेकर, सहसंचालक (दंत) डॉ. विवेक पाखमोडे, सहसंचालक (प्रादेशिक) डॉ. राज गजभिये व अधिष्ठाता डॉ. अभय दातारकर उपस्थित थे।

डॉक्टरों का किया सत्कार

नागपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर शिक्षा प्रदान करने की क्षमता है। राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रमाणन परिषद (नैक) ने संस्थान की अनेक चरणों मंे जांच, शिक्षा पद्धति, उपचार पद्धति, विद्यार्थियों से चर्चा की। इसके बाद मूल्यांकन कर नैक ए प्लस का दर्जा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के हाथों डॉ. विनय हजारे, डॉ. राम ठोंबरे का सत्कार किया गया। इस अवसर पर नैक संचालन समिति की सदस्य डॉ. ज्योति मनचंदा, डॉ. शुभा हेगडे, डॉ. वर्षा मानेकर, डॉ. नूपुर निनावे, डॉ. दमयंती आत्राम, डॉ. दीपक घाडगे, डॉ. चेतन फुकाटे, डॉ. रानू इंगोले, डॉ. शिल्पा वन्हेकर, सभी विभाग प्रमुख डॉ. मंगेश फडनाईक, डॉ. मंजूषा वर्हाडपांडे, डॉ. रितेश कलसकर, डॉ. अरुण खलीकर, डॉ. प्रशांत पंदिलवार, डॉ. अशिता कलसकर, डॉ. सचिन खत्री, डॉ. अमित पराते, नंदिनी न्यालेवार व अनिल निमसरकार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. विवेक ठोंबरे, डॉ. महेश सानप, डॉ. अक्षय ढोबले आदि ने सहयोग किया। संचालन डॉ. वैभव कारेमोरे ने किया।

Created On :   19 Dec 2023 7:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story