इधर नतीजे उधर गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय में छाया रहा सन्नाटा

इधर नतीजे उधर गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय में छाया रहा सन्नाटा
10 वीं के रिजल्ट वाले दिन अन्य 8 कर्मचारी नदारद

डिजिटल डेस्क, सिरोंचा (गड़चिरोली)। राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सभी पंचायत समिति कार्यालय में गुट साधन केंद्र आरंभ किये हैे। इस केंद्र में मुखिया के रूप में गुट शिक्षाधिकारी काे नियुक्त किया गया है। शुक्रवार का दिन कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण था। दोपहर 1 बजे शिक्षा मंडल ने ऑनलाइन 10 के नतीजों की घोषणा की। तेलंगाना राज्य से सटा होने के बाद भी सिरोंचा परिसर में इंटरनेट कनेक्टिविटी काफी लचर है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय में ऑफलाइन नतीजों की सूची प्रकाशित कर विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता थी। मात्र इससे भी परे शुक्रवार को गुटशिक्षाधिकारी समेत सभी 8 कर्मचारी दिनभर के लिए नदारद पाये गये। दैनिक भास्कर प्रतिनिधि ने दोपहर 3 बजे के करीब जब इस कार्यालय को भेंट दी तो यहां पर केवल एक ही कर्मचारी मौजूद पाया गया। संबंधित कर्मचारी के पास भी 10 वीं के नतीजों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय की इस कार्यप्रणाली पर अभिभावकों व विद्यार्थियों में असंतोष व्यक्त किया गया। गुट शिक्षाधिकारी कार्यालय के माध्यम से विभिन्न प्रकार के शिक्षा विषय पर कार्य किये जाते है। शिक्षकों की नियुक्ति के साथ विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक और गणवेश के वितरण समेत अन्य कार्य किये जाते है्ं। 2 से 25 मार्च की कालावधि में ली गयी 10 वीं की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार, 2 जुलाई को घोषित किये गये। सिरोंचा तहसील मुख्यालय और परिसर में केवल बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा है। यह सेवा भी पूरी तरह लचर होने और परीक्षा के नतीजे ऑनलाईन घोषित होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों को 2 बजे के बाद भी अपने नतीजे नहीं मिल पाये थे। इसकी सूचना दैनिक भास्कर प्रतिनिधि को मिलते ही प्रस्तुत प्रतिनिधि ने गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचकर हाल जानने का प्रयास किया।इस समय कार्यालय में एकमात्र कर्मचारी उपस्थित पाया गया। शेष 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। गुटशिक्षाधिकारी कार्यालय की इस कार्यप्रणाली से अधिकांश बच्चों को अपने नतीजे की जानकारी लेने दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मीटिंग के लिए गड़चिरोली में था
शुक्रवार को जिला परिषद के शिक्षाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण मिटिंग होने के कारण सुबह ही मैं गड़चिरोली रवाना हो गया था। कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों के संदर्भ में जानकारी ली जाएगी। कृष्णकुमार शेंडे, गुटशिक्षाधिकारी, पंस सिरोंचा

Created On :   3 Jun 2023 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story