- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आदिवासी क्षेत्र में स्कूल और मुंबई...
आदिवासी क्षेत्र में स्कूल और मुंबई में भर्ती परीक्षा

- महाराष्ट्र में मुंबई एकमात्र परीक्षा केंद्र
- आदिवासी क्षेत्र में स्कूल और मुंबई में भर्ती परीक्षा
डिजिटल डेस्क, नागपुर. आदिवासी का शैक्षणिक विकास करने आदिवासी बहुल क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल खोले गए। इन स्कूलों में शैक्षणिक उपक्रम के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर फोकस करने की योजना है, पर यह स्थानीय नागरिकों के सहभाग से ही संभव है। स्कूल आदिवासी क्षेत्र में और भर्ती परीक्षा मुंबई में रखी गई है। गड़चिरोली जिले के सीमावर्ती इलाकों से मुंबई पहुंचने की आदिवासी समुदाय की आर्थिक स्थिति नहीं है। स्थानीय उम्मीदवारों को भर्ती से उपेक्षित रखने के लिए यह हथकंडा अपनाए जाने की भावना आदिवासी समुदाय में है।
महाराष्ट्र में मुंबई एकमात्र परीक्षा केंद्र : एकलव्य मॉडल निवासी स्कूल में कर्मचारी भर्ती का आदिवासी जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हाल ही में विज्ञापन प्रकाशित किया है। विविध पदों की भर्ती के लिए महाराष्ट्र में मुंबई एकमात्र परीक्षा केंद्र रखा गया है। मुंबई से गड़चिरोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का अंतर सबसे अधिक है। गड़चिरोली जिले की सिरोंचा, भामरागड़ तहसील से मुंबई के बीच 1300 किलोमीटर अंतर है।
नागपुर पहुंचने में चला जाता पूरा दिन : गड़चिरोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से नागपुर पहुंचने के लिए पूरा दिल चला जाता है। सिरोंचा, भामरागड़ से नागपुर पहुंचने के मार्ग में काफी गड्ढे हैं। इस मार्ग से पहुंचने में दोगुना समय लग रहा है। सूरजागढ़ लोहा खदान के ओवरलोड ट्रक चलने से यह मार्ग काफी खराब है। उसी मार्ग से होकर दोनों तहसील के लोगों को नागपुर आना-जाना करना पड़ रहा है। सुबह निकलने पर नागपुर पहुंचने में देर रात हो जाती है।
मुंबई दो दिन का सफर
परीक्षा देने के लिए मुंबई जाना चाहने पर दो दिन लगातार सफर करना पड़ेगा। मुंबई पहुंचने में जो परेशानी झेलनी पड़ेगी, उसका परीक्षा की तैयारी पर विपरीत परिणाम होना स्वाभाविक है। परीक्षा की तैयारी करने पर भी निराशा हाथ लगने पर आदिवासी का मनोबल गिरने से इनकार नहीं किया जा सकता।
साढ़े चार हजार पदों की भर्ती : एकलव्य मॉडल निवासी स्कूल में मुख्याध्यापक व शिक्षकों के ढाई हजार और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 2 हजार पदों की भर्ती होने जा रही है। सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए हैं। आवेदन में परीक्षा केंद्र का चयन करना है। ऑनलाइन आवेदन में महाराष्ट्र का मुंबई एकमात्र केंद्र िदया गया है।
नागपुर में केंद्र की मांग : नागपुर देश का मध्यवर्ती शहर है। राज्य लोकसेवा, केंद्रीय लोकसेवा आयोग की विविध परीक्षा का नागपुर केंद्र रखा जाता है। उसी की तर्ज पर नागपुर में परीक्षा केंद्र रखने की ऑल इंडिया एम्प्लाइज फेडरेशन ने जनजातीय कार्य मंत्रालय से मांग किए जाने की संगठन के महासचिव विजय कोकोडे ने जानकारी दी।
Created On :   23 July 2023 5:03 PM IST