- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय,...
उत्सव: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, अलग-अलग शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर । भगवान भोलेशंकर को प्रिय सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले से गूंज उठे। शिवजी के दर्शन के लिए सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महल स्थित कल्याणेश्वर मंदिर और पातालेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी शिव मंदिरों में फूलों से आकर्षक सेज सजाई गई।
शिवजी का अभिषेक पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। अनेक शिवालयों में भोलेशंकर के भजन- कीर्तनों का आयोजन किया गया।
सवा लाख बेलपत्र अर्पण
श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में सावन मास निमित्त महारुद्राभिषेक एवं सवा लाख बेलपत्र अर्पण किया गया। शिवालय में 19 अगस्त तक नित्य प्रातः 7.45 से 9.30, 4 ब्राह्मणों द्वारा नित्य महारुद्राभिषेक होगा।
Created On :   22 July 2024 5:49 PM IST
Next Story














