Nagpur News: सोना 88400 रुपए और चांदी 1 लाख रुपए के पार

सोना 88400 रुपए और चांदी 1 लाख रुपए के पार
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा
  • अब लोग सोना पर कर रहे निवेश

Nagpur News सोने-चांदी की कीमत सोमवार 17 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। नागपुर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 200 रुपए बढ़कर 88,400 रुपए हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को 87,100 रुपए का हाई बनाया था। वहीं, एक किलो चांदी 1,00,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी का भाव 99,100 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को 1 लाख रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण : ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है। शेयर बाजार में गिरावट से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

1 जनवरी से अब तक 11,500 रुपए महंगा हुआ सोना : इस साल यानी, 1 जनवरी से अब तक 76 दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,900 रुपए से बढ़कर 88,400 रुपए पर पहुंच गया है। यानी, इस साल सोना 11,500 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी का भाव 86,700 रुपए प्रति किलोग्राम से 13,800 रुपए बढ़कर 1,00,500 रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल 1 लाख रुपए तक जा सकता है सोना : नागपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार, एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

Created On :   18 March 2025 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story