- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- देशभक्ति गीतों से मां भारती को...
Nagpur News: देशभक्ति गीतों से मां भारती को वंदन, इंद्रधनुष कार्यक्रम से एकता का संदेश

- सेवानिवृत्त जवान को किया सम्मानित
- देशभक्ति गीतों से मां भारती को वंदन
Nagpur News. ऐ मेरे वतन के लोगों, देखों वीर जवानो, है प्रीत जहां की रीत सदा..आदि एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थितों में जोश भर दिया। उपस्थित कलाकारों ने 20 से अधिक देशभक्ति गीतों के माध्यम से मां भारती को वंदन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधीबाग उद्यान में ध्वजारोहण, प्रभातफेरी, देशभक्ति गीत, मान्यवरों का सत्कार आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। अरुणोदय परिवार, इंद्रधनुष ओपन माइक, संगीत सरिता, स्वर अलंकार, श्री योग नृत्य परिवार, जयगोपाल योगासन मंडल ने संयुक्त आयोजन किया। सुबह 6 बजे ध्वजारोहण किया गया। मां भारती को माल्यार्पण व प्रभातफेरी निकाली गई। राष्ट्रगीत गायन के बाद देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम हुआ।
सेवानिवृत्त जवान को किया सम्मानित
भारतीय वायुसेना में 20 साल वारंट अफसर की पोष्ट पर सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए जवान सी. वेंकट मधु का अर्जुन मोहाडीकर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित कलाकार सत्यजीत नायक, ममता बावनथडे, राजेश धकाते, पवन वाठ, अर्चना मेश्राम, सुभाष सोनकुसरे, विजय जयस्वाल, मनीषा सोनकुसरे, सारनाथ वंजारी, अरविंद कोसारकर, विजय शेणमारे, अशोक हिंगणेकर, मनोज गणवीर, जगदीश वाठ आदि ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। संचालन राजेश धकाते व जगदीश वाठ ने किया। तकनीकी सह्योग पवन वाठ ने किया।
जन्माष्टमी पर विशेष कृष्ण भक्ति गीत
उपस्थित मान्यवरों ने आजादी के पहले नागपुर में कैसे हालात थे, किस तरह क्रांतिकारियों ने बलिदान दिया इसकी जानकारी दी। इस दिन जन्माष्टमी होने के उपलक्ष्य में हेमराज भिवापुरकर ने कृष्ण आराधना के रुप में हे रे कन्हैया, किसे कहेगा तू मैया…गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नीता सोढ़ी, विजया शेणमारे, उद्धव दलाल, जगदीश कोलते, संगीता मौंदेकर, सुदाम वाडेकर, लक्ष्मी गोखले, सोनाली समर्थ, मनीषा सोनकुसरे, संजय वानखेडे समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Created On :   17 Aug 2025 4:32 PM IST