Nagpur News: एसपी सिंह फिर पीआरएसआई PRSI के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम चुने गए

एसपी सिंह फिर पीआरएसआई PRSI के निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम चुने गए
  • श्री एस पी सिंह पुनः पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिम्मेदारी
  • निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुने गए

Nagpur News. 21 जून 2025 को नई दिल्ली में संपन्न पीआरएसआई की वार्षिक आम बैठक और हुए चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो. सुभाष सूद ने एस पी सिंह को वर्ष 2025 - 27 के लिए दुबारा निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) निर्वाचित घोषित किया। दो वर्ष पूर्व, जून 2023 में भी श्री एस पी सिंह को पीआरएसआई का निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुना गया था। इसका ज़िक प्रासंगिक है कि उन्होंने कई वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में भी नागपुर चैप्टर का नेतृत्व किया है। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के सलाहकार (जन संपर्क) के पद से सेवा निवृत्ति के बाद श्री एस पी सिंह वर्तमान में विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) VNIT में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) पद पर कार्यरत हैं।

प्रो. सूद ने डॉ अजीत पाठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूएस शर्मा,नरेंद्र मेहता तथा अनु मजूमदार को क्रमशः दक्षिण, उत्तर एवं पूर्व क्षेत्र का उपाध्यक्ष और डॉ पी एल के मूर्ति को महासचिव तथा दिलीप चौहान को कोषाध्यक्ष घोषित किया। उल्लेखनीय है कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं।

एस पी सिंह के दुबारा निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिम) चुने जाने पर पीआरएसआई,नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष यशवंत मोहिते, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश हलवे,सचिव श्री मनीष सोनी, संयुक्त सचिव प्रसन्न श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री शरद मराठे तथा अन्य पदाधिकारी सर्वश्री पी नरेंद्र कुमार,एम एम देशमुख,अनिल गड़ेकर, विनोद रापतवार, मिलिंद चहान्दे,अमित बाजपेई, विवेक असरानी,डॉ मनोज कुमार आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Created On :   22 Jun 2025 7:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story