अनदेखी: नागपुर के बेसा रोड में विज्ञान नगर का उद्यान बना शराबियों का अड्डा , लगा रहता है डेरा

नागपुर के बेसा रोड में विज्ञान नगर का उद्यान बना शराबियों का अड्डा , लगा रहता है डेरा
  • अंधेरा होते ही सक्रिय हो जाते हैं असामाजिक तत्व
  • शराब की खाली बोतले डिस्पोजल ग्लास फेंक देते हैं
  • लोगों को हो रही परेशानी, प्रशासन का नहीं है ध्यान

डिजिटल डेस्क, बेसा(नागपुर)। बेसा मार्ग के विज्ञान नगर उद्यान में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। उद्यान के बाहर और अंदर बैठकर शराब के जाम छलका रहे हैं। जबकि शराब की खाली बोतले डिस्पोजल ग्लास परिसर तथा उद्यान के भीतर फैले हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सुबह की सैर करने आने वाले अभिभावकों के साथ उनके बच्चे भी आते हैं। ऐसे में उनपर दुष्प्रभाव पड़ना लाजमी है।

लोग भी फेंकते हैं उद्यान में कूड़ा : विज्ञान नगर में बड़ा उद्यान है लेकिन संबंधित सोसाइटी का इस ओर अधिक ध्यान नहीं होने के कारण उद्यान से लगकर जिनके घर हैं वे लोग उद्यान में कूड़ा करकट फेंक देते हैं। जिसके कारण उद्यान बड़ा और सुंदर होने के बावजूद भी ग्रहण लग रहा है। वॉकिंग ट्रैक है लेकिन पेड़ों की पत्तियों से भरी पड़ी होने के कारण लोगों का इस पर से पैर फिसलकर गिरने की आशंंका बनी हुई है।

गंदगी से बजबजाया है परिसर : विज्ञान नगर उद्यान को-ऑपरेटिव सोसायटी का इ स गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा चिल्लाचोंट और गाली-गलौज की जाती है ऐसी जानकारी परिसर के नागरिकों ने दी है। इसके बावजूद भी संबंधित उद्यान सोसाइटी की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। उद्यान रखरखाव के अभाव में गंदगी से सराबोर है। उद्यान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। घास को उखाड़कर वहीं पर फेंक दी गई है। ऐसे में सांप निकलने का डर उद्यान में घूमने आए लोगों को सता रहा है।

रात में टकराते हैं जाम से जाम : उद्यान में रात के वक्त अंधेरा छा जाता है। इसका फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा उद्यान में शराब के जाम उड़ाते हैं और वही पर शराब की बोतले फेंक दे रहे हैं। इस क्षेत्र के लोग पुलिस पेट्रोलिंग की मांग कर रहे हैं। जिससे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जायेगा।

Created On :   11 April 2024 9:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story