प्रकरण दर्ज: लावणी की आड़ में अश्लील डांस, वीडियो वायरल

लावणी की आड़ में अश्लील डांस, वीडियो वायरल
तहसीलदार की हिदायत हवा में

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर के कुछ कलाकारों द्वारा लावणी के नाम पर अश्लील डांस करने का मामला उजागर हुआ है। वीडियो वायरल होने से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने सख्त कदम उठाया। कलाकार व आयोजकों के खिलाफ भंडारा जिला के गोबरवाही थाने में प्रकरण दर्ज कर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

भंडारा जिला के नाकाडोंगरी के पास 17 नवंबर को मंडई कार्यक्रम था। आयोजकों ने इसमें लावणी नृत्य प्रस्तुत करने के लिए नागपुर के आर.के.डांस ग्रुप के कलाकारों को आमंत्रित किया था, लेकिन लावणी की आड़ में कलाकारों ने अश्लील नृत्य पेश िकया। वायरल वीडियो में दर्शक उन पर नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी के हाथ लगा। उन्होंने इसकी जांच के आदेश पुलिस निरीक्षक निलेश ब्राम्हने को दिए है। पता चला है कि इसकी अनुमति देने के पूर्व संबंधित तहसीलदार ने नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। उसके बावजूद आयोजकों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अश्लील नृत्य पेश िकया। आर.के.डांस ग्रुप नागपुर के संचालक राम आहाके, ग्रुप का अन्य एक व्यक्ति, साथी कलाकार, नाकाडोंगरी निवासी िकशोर मणिराम गौपाले आदि शामिल हैं। उन पर महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता फैलाने का आरोप है। धारा 354 (ब), 509, 294, 114, 34 भादंवि सह कलम 67 तकनीकी कानून, सह कलम 110, 112, 117, 131 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरी गाज, हुए निलंबित : थाने के जिन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित िकया गया है, उनमें हेड कांस्टेबल राकेश सिंह सोलंकी और कांस्टेबल राहुल परतेकी का समावेश है। इन पुलिस कर्मचारियों की मंडई में बंदोबस्त के लिए ड्यूटी लगी थी। उनके सामने ही अश्लील डांस पेश िकया गया, लेकिन उन्हांेने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पहले भी वीडियो वायरल : याद रहे कुछ दिन पहले उमरेड थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शहर के हुडकेश्वर क्षेत्र के डांस ग्रुप में लड़के-लड़कियों ने अश्लील डांस किया था। मामला उजागर होने पर आयोजन व डांस ग्रुप तथा लड़के-लड़कियों पर कार्रवाई की गई थी।

Created On :   22 Nov 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story