बयानबाजी: ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराएं : वडेट्टीवार

ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराएं : वडेट्टीवार
  • लोगों के मन का भ्रम दूर करे सरकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विरोधी पक्षनेता विजय वडेट्टीवार ने पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे की भूमिका का समर्थन करते हुए कहा कि मतदान ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर से चुनाव लेने पर लोगों के मन का भ्रम दूर होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देश ने ईवीएम से चुनाव लेना बंद किया है। भारत में भी ईवीएम को लेकर लोगों के मन में संभ्रम है। चुनाव प्रामाणिकता से लेने का भरोसा केंद्र सरकार दे रही है, लेकिन एक बार बैलेट पेपर से चुनाव लिए जाए। उद्धव ठाकरे ने जो कहा है, वैसा प्रयोग होना चाहिए। जिससे लोगों के मन का भ्रम दूर होगा। विरोधी पक्षनेता ने कहा कि भाजपा विरोधी पक्ष में होने पर उनके नेता भी ईवीएम पर चुनाव बंद करने की मांग कर रहे थे। ईवीएम के भरोसे कांग्रेस चुनाव जीतती है, ऐसा आरोप लगाते थे। भंडारा लोकसभा की उपचुनाव में नाना पटोले 67 हजार मतों से चुनकर आए। इसके बाद महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ढाई लाख मतों से जीतकर आता है। छह महीने में इतना परिवर्तन कैसे हो सकता है, यह प्रश्न उपस्थित कर उन्होंने जनता के मन का भ्रम दूर करने की मांग की।

सरकारी खर्च से छवि सुधारने का प्रयास : राज्य में अतिवृष्टि की स्थिति है। युवकों को रोजगार नहीं है। शासकीय स्तर पर लोगों की समस्या हल नहीं हो रही है। जिस कारण लोग मुंबई मंत्रालय में आते हैं। मंत्रालय के सामने लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। अब लोगों को मंत्रालय में प्रवेश तक नहीं दिया जा रहा है अर्थात मंत्रालय में आने पर भी लोगों के प्रश्न हल नहीं हो रहे हैं तो सरकार ने अापके द्वार कार्यक्रम किसके लिए ले रही है? यह प्रश्न उपस्थित कर विरोधी पक्षनेता वडेट्टीवार ने कहा कि सरकारी खर्च से सम्मेलन लेकर प्रतिमा सुधारने का काम किया जा रहा है।

Created On :   6 Dec 2023 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story