दो फरार ड्रग्स पैडलर उगले व भुयार गिरफ्तार

दो फरार ड्रग्स पैडलर उगले व भुयार गिरफ्तार
तीन दिन का पीसीआर, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मुंबई से ड्रग्स मंगाकर अमरावती में बेचने वाले और दो ड्रग्स पैडलर को अपराध शाखा पुलिस ने अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। ड्रग्स पकड़ने के बाद से ही शहर के 3 नामजद आरोपी तभी से फरार थे। इनमें से पंकज उगले और धीरज भुयार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में तीन दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है।

ड्रग पैडलर पंचारिया अब भी पुलिस पकड़ से बाहर

मुंबई से अमरावती ड्रग्स की तस्करी को लेकर अपराध शाखा यूनितीन दिन का पीसीआर, क्राइम ब्रांच ने दबोचाट -1 के पुलिस ने सूरज तिवारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 34 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस का एक दल मुंबई से मनीष बुरेचा को गिरफ्तार कर अमरावती लाया था। अमरावती के एमडी की खरीदने वाले 3 आरोपी पुलिस को तभी से चकमा देकर फरार बताया था। गोपनीय जानकारी पर पुलिस ने बुधवार की तड़के पुलिस ने आरोपी पंकज उगले और धीरज भुयार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आदेश पंचारिया अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार बताया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार की दोपहर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिन पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमोले, मनीष वाकोडे, प्रकाश झोपाटे, राजूआप्पा बाहेणकर, फिरोज खान, दिनेश नांदे, निखिल गेडाम, सूरज चव्हाण, विकास गुडधे ने की है।

Created On :   3 Aug 2023 10:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story