तस्करी: विमानतल पर कस्टम्स विभाग ने जब्त किया 72 लाख रुपए का सोना

विमानतल पर कस्टम्स विभाग ने जब्त किया 72 लाख रुपए का सोना
शारजाह से आई एक महिला को नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कस्टम्स विभाग नेएयर अरेबिया की फ्लाइट से शारजाह से आई एक महिला को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर 1.270 किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने पेस्ट फार्म में यह सोना बेल्ट में छिपाया था। जब्त सोने की कीमत 72.29 लाख रुपए बताई गई हैै। आरोपी का नाम रेशमा सावली शेख (30) मुंबई निवासी है। आरोपी महिला सिंगापुर की भी सैर कर चुकी है।

पेस्ट फार्म में था सोना : कस्टम्स विभाग की नजर एयर अरेबिया की फ्लाइट से नागपुर विमानतल पर पहुंची महिला पर पड़ी। महिला एयरपोर्ट पर चेक प्वाइंट से बाहर निकल रही थी। कस्टम्स अधिकारियों ने संदेह होने पर उसे जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान बेल्ट में पेस्ट फार्म में सोना मिला। काले कपड़े का यह बेल्ट विशेष तौर पर तैयार किया गया था। सरसरी नजर में किसी को संदेह भी नहीं होता। चेक प्वाइंट पर किसी तरह का अलर्ट या आवाज भी नहीं होती। मुंबई की यह महिला इसके पूर्व सिंगापुर भी जाने की खबर है।

ब्यूटी पार्लर से जुड़ी है महिला : मुंबई में ब्यूटी पार्लर से जुड़ी यह महिला नागपुर में दुबई से पहली बार आने की खबर है। कस्टम्स विभाग ने महिला का पासपोर्ट, मोबाइल व एक किलो सोना जब्त कर लिया है। जब्त सोने की कीमत 72.29 लाख रुपए बताई गई है। सोना तस्करी के मामले इन दिनों नागपुर एयरपोर्ट पर काफी बढ़ गए हैं। लंबे समय बाद महिला तस्कर हाथ लगी है। कस्टम्स आयुक्त संजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त पीयूष भाटी के मागर्दशन, सहायक आयुक्त वी. सुरेश बाबू के नेतृत्व में अधीक्षक अंजू खोब्रागड़े, त्रिदीप पाल, प्रकाश कापसे, हवलदार चंदू धांडे, अनुराग व शैलेंद्र यादव ने कार्रवाई की।

Created On :   7 Oct 2023 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story