अनैतिक संबंधों के चलते मजदूर की हत्या!

अनैतिक संबंधों के चलते मजदूर की हत्या!
  • मृतक निकला बडनेरा के माताफैल का निवासी
  • दो संदिग्ध हिरासत में , रिंग रोड पर मिला था शव

डिजिटल डेस्क, अमरावती । गाडगेनगर के रिंग रोड पर रविवार की सुबह अज्ञात मजदूर की लाश दिखाई दी थी। गला घोंटकर मजदूर की हत्या करने का संदेह जताया जा रहा था। सोमवार की सुबह उस अज्ञात मजदूर की शिनाख्त हुई है, जो कि बडनेरा के माताफैल निवासी मनोज सुखदेव बेसीकर बताया जाता है। अनैतिक संबंध को लेकर मनोज की हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। जिसे लेकर गाडगेनगर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।

हत्या की वजह का खुलासा नहीं : रविवार की सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी मिली कि कर्तव्य लॉन से थोड़ी ही दूरी पर सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहंुच घटनास्थल का पंचनामा किया। गले पर निशान देख साफ हो गया था कि मनोज बेसीकर की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने उसी दिशा से जांच की। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो रही थी। सोमवार की सुबह शिनाख्त हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की है। लेकिन अब तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हाे पाया है।

लापता होने की शिकायत देने भाई पहुंचा था थाने : मृतक मनोज बेसीकर अंबापेठ में मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात से घर पर नहीं आया था। रविवार की देर शाम होने के बाद भी मनोज का अता-पता न होने से घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन मनोज का कहीं भी पता न लगने से मनोज के भाई ने रविवार की देर रात बडनेरा थाने में लापता की होने की शिकायत देने पहंुचा था। तब मामला सामने आया कि वह अज्ञात मजदूर की लाश मनाेज बेसीकर की है। मनोज माताफैल मंे मां, भाई, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। मनोज घर में कमानेवाला इकलौता व्यक्ति था।

Created On :   1 Aug 2023 3:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story