लापरवाही: मनोरुग्णालय से मरीज गायब, सुरक्षा पर सवालिया निशान

मनोरुग्णालय से मरीज गायब, सुरक्षा पर सवालिया निशान
  • मानकापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कोराडी रोड पर पागलखाना चौक स्थित प्रादेशिक मनोरुग्णालय से 32 वर्षीय मरीज के गायब होने से अस्पताल में अधिकारियों- कर्मचारियों के बीच खलबली मच गई। 32 वर्षीय मरीज सुभलाल शहा के मनोरुग्णालय से अचानक गायब होने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस मामले के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संदेह के घेरे में आ गई है। इस मामले को अगर संबंधित विभाग के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया तो मनोरुग्णालय के कई अधिकारी - कर्मचारी नप सकते हैं। एक मनोरोगी का इस तरह से अस्पताल से गायब होने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। इसके साथ यह भी चर्चा हो रही है कि अस्पताल से गायब हुए मरीज के साथ किसी तरह की अनहोनी होने या उसके द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाने पर कौन जिम्मेदारी लेगा।

मामले को गोपनीय रखा : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोरोगी सुभलाल शहा (32) का नागपुर के मनोरुग्णालय में उपचार शुरू था। वह गत 13 दिसंबर को सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल से अचानक गायब हो गया। अस्पताल ने इस मामले को काफी गोपनीय रखा। अपने स्तर पर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों ने उसकी खोजबीन का प्रयास किया लेकिन जब सुभलाल का कहीं पर कुछ भी पता नहीं चला तब उसके गुमशुदा हो जाने की शिकायत मानकापुर थाने में की गई।

खोजबीन करने पर कहीं नहीं मिला : अस्पताल से गायब हुए मनोरोगी के बारे में पुलिस को बताया गया कि वह अस्पताल में बिना किसी को कुछ बताए ही कहीं निकलकर चला गया। खोजबीन करने पर कहीं नहीं मिला। उसका रंग गोरा, चेहरा- गोल, सिर में बाल नहीं है। उसकी ऊंचाई- 5 फुट 5 इंच होगी। वह मनोरूग्णालय का नीले रंग का ड्रेस, नीले रंग का स्वेटर, व पैर में काली रंग की चप्पल पहने है। वह हिंदी भाषा में बातचीत करता है।

Created On :   16 Dec 2023 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story