तैयारी: 42 लाख 82 हजार 366 मतदाता करेंगे अधिकार का इस्तेमाल , पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त

42 लाख 82 हजार 366 मतदाता करेंगे अधिकार का इस्तेमाल , पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
  • संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर
  • आज मतदान केंद्रों पर रवाना होंगी टीमें
  • मतदान केंद्र नागपुर में 2105, रामटेक में 2405

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर और रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। दोनों लोकसभा के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव तैयारियों का दावा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर नियुक्ति किए गए पोलिंग पार्टियों को गुरुवार 18 अप्रैल को सुबह रवाना िकया जाएगा। इन्हें ईवीएम बैलेट सहित सभी सामग्री का वितरण किया जाएगा। विधानसभा अनुसार तैयार किए गए स्ट्रांग रूम परिसर में साहित्य वितरण दिन भर चलेगा। सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचेंगी और मतदान की व्यवस्था करेंगी। इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भी देंगी। जिलाधिकारी कार्यालय में एनआईसी सभागृह में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हर्ष पोद्दार, पुलिस उपायुक्त श्वेता खेडकर, उपजिला निर्वआचन अधिकारी प्रवीण महिरे, तहसीलदार वैशाली पाटील उपस्थित थे।

75% मतदान पर जोर : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इटनकर ने बताया िक पिछले लोकसभा चुनाव के समय लगभग 54 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस पर यह प्रतिशत 75 प्रतिशत से ज्यादा ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी इस लोकतंत्र के पर्व में शामिल हों। विशेषत: नागपुर के बाहर रहने वाले नागरिकों को मतदान का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए नागपुर आना चाहिए। मतदान शपथ, मैराथॉन, बूथ अवेयरनेस ग्रुप, सोसायटी कनेक्ट ऐसी मतदाता जनजागृति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी होने का आह्वान किया।

जिले में 124 संवेदनशील मतदान केंद्र : नागपुर और रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 124 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। रामटेक में 63 और नागपुर में 61 केंद्र हैं। काटोल 15, सावनेर 11, हिंगना 7, उमरेड 13, कामठी 7 और रामटेक में 10 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। नागपुर लोकसभा अंतर्गत नागपुर दक्षिण पश्चिम विधान क्षेत्र में 11, नागपुर दक्षिण में 11, पूर्व नागपुर में 10, मध्य नागपुर में 8 पश्चिम नागपुर में 9, उत्तर नागपुर में 12 सहित 61 मतदान केंद्र शामिल है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का सख्त पुलिस बंदोबस्त तैनात िकया गया है। इसमें लगभग 50 प्रतिशत मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग होगी।

जिले में 4510 मतदान केंद्र : जिलाधिकारी डॉ. इटनकर ने बताया कि जिले में कुल 4510 मतदान केंद्र हैं। रामटेक में 2405 और नागपुर में 2105 मतदान केंद्र हैं। सहायकारी मतदान केंद्र का भी इसमें समावेश होने की जानकारी दी गई। इन केंद्रों क्षेत्रीय अधिकारी, मतदान दस्तों की नियुक्ति की गई है। यह टीम गुरुवार 18 अप्रैल को मतदान केंद्र की ओर रवाना होगी। मतदान टीम के साथ प्राथमिक वैद्यकीय किट, ग्लूकोज रहेगा। आशा सेविका, आंगनवाड़ी सेविका की भी मदद ली जाएगी। जिले में कुल 42 लाख 82 हजार 366 मतदाता अपने मतदानाधिकार का इस्तेमाल करेंगे। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने के लिए कुल 21 हजार 648 अधिकारी, कर्मचारी तैनात किया गया है।

सुबह 6 बजे मॉक पोल : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान की शुरूआत होगी। इससे पहले मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे मॉक पोल पोलिंग एजेट की उपस्थिति में होगा। सुबह 7 बजे तक यह चलेगा। इसके बाद मतदान की शुरूआत होगी। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। शाम 6 बजे तक जितने लोग कतार में रहेंगे, इनको मतदान अधिकारी कूपन देंगे, जिसके पास कूपन होगा, वही अंत में मतदान कर पाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था इस तरह : नागपुर लोकसभा के लिए 321 पुलिस अधिकारी, 4 हजार 250 पुलिस कर्मचारी और 1 हजार 800 होमगाडर्स सहित केंद्रीय आरक्षित पुलिस दल की टीम तैनात रहेगी। रामटेक में 151 अधिकारी, 2 हजार 676 कर्मचारी, 1 हजार 534 होमगार्ड और 3 केंद्रीय टीम रहेगी। संवेदनशील केंद्र में अतिरिक्त पुलिस मनुष्य उपलब्ध रहेगा।

देवलापार में आदिवासी मतदान केंद्र : देवलापार में आदिवासी मतदान केंद्र रहेगा। मतदान शुरू होते ही शुरूआत में आने वाले मतदाताओं का पारंपरिक आदिवासी पद्धति से स्वागत किया जाएगा। साथ में दिव्यांग, युवा विशेष मतदान केंद्र रहेंगे। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। साथ में कुछ मतदान केंद्र पर प्रायोगिक तत्व पर मतदान केंद्र पर टोकन पद्धति का पालन किया जाएगा।


Created On :   18 April 2024 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story