दहशत: खेत में घात लगाकर बैठे बाघ के हमले में फिर एक चरवाहे की मौत

खेत में घात लगाकर बैठे बाघ के हमले में फिर एक चरवाहे की मौत
  • देवलापार प्रादेशिक वन क्षेत्र के नवेगांव की घटना
  • मवेशी चराते समय अचानक किया हमला
  • घटना से दहशत में लोग

डिजिटल डेस्क, देवलापार(नागपुर) । रामटेक तहसील के आदिवासी बहुल क्षेत्र देवलापार परिसर में बाघ के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन बाघ कभी पालतू पशुओं का, तो कभी इंसानों का शिकार कर रहा है। शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे धनराज मनिराम नैताम पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मवेशी चरा रहा था : मिली जानकारी के अनुसार देवलापार प्रादेशिक वन कक्ष क्रमांक-276 के समीपस्थ बडाम्बा नवेगांव निवासी धनराज मनिराम नैताम (53) नवेगांव से कुछ ही दूरी पर अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने धनराज पर हमला कर दिया। गांव के समीप घटना होने के तत्काल बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल धनराज को देवलापार के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सनद रहे कि इससे पहले 8 जून को भी छवारी ग्राम निवासी युवक की बाघ के हमले में मौत हो चुकी है।

परिवार का था सहारा : बताया जा रहा है कि बड़े भाई की असमय मृत्यु के बाद भाभी व तीन भतीजी के भविष्य को देखते हुए धनराज ने शादी नहीं की थी। हालांकि सभी बेटियों की शादी हो चुकी है, लेकिन धनराज की मौत के बाद परिवार का आसरा छिन गया है।

ौरोष व्याप्त था, साथ ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गए। उसके बाद देवलापार वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषिकेश पाटील ने घटना की सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। भरत हांडा, उपवन संरक्षक, नागपुर ने देवलापार पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर उचित उपाय योजना का आश्वासन दिया। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस अधिकारी व कर्मी सहित जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। आगे की कार्रवाई वन विभाग कर रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story