राजनीति: इंडिया गठबंधन की सभा टली, समय तय नहीं

इंडिया गठबंधन की सभा टली, समय तय नहीं
विविध चुनावों को देखते हुए निर्णय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विपक्ष के इंडिया गठबंधन की नागपुर में होने वाली सभा टाल दी गई है। विविध चुनावों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। सभा के लिए फिलहाल कोई समय तय नहीं है। सभा को लेकर अनिश्चितता भी है। इंडिया गठबंधन की बैठक मुंबई में हुई। उसके बाद निर्णय लिया गया कि देश के प्रमुख शहरों से इस गठबंधन की सभा ली जाएगी।

पहली सभा मध्यप्रदेश के भोपाल में लेने का निर्णय लिया गया था, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए भोपाल में सभा रद्द कर दी गई। उसके बाद नागपुर में सभा आयोजन को लेकर विचार चल रहा था। कांग्रेस ने विविध यात्राओं के माध्यम से प्रचार भी शुरू कर दिया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले इस सभा के संबंध में चर्चा के लिए दिल्ली गए थे। इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार ने 4 नवंबर को नागपुर में सभा आयोजन का संकेत दिया, लेकिन 5 नवंबर को ग्राम पंचायत चुनाव के कारण नागपुर में सभा आयोजन को टाल दिया गया। दिसंबर में नागपुर में राज्य विधानमंडल को शीतकालीन अधिवेशन होगा। ऐसे में यहां इंडिया गठबंधन की सभा होने की संभावना नहीं है।

Created On :   27 Oct 2023 9:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story