लगाम: महाराष्ट्र में नहीं खुलेंगे कैसीनो

महाराष्ट्र में नहीं खुलेंगे कैसीनो
गृहमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में दी जानकारी'

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में नए कैसीनो खुलने का मार्ग बंद हो गया है। राज्य सरकार ने कैसीनाे पर प्रतिबंध संबंधित विधेयक विधानसभा में पेश किया। उसे मंजूर कर लिया है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि राज्य में कैसीनो संस्कृति को पनपने नहीं देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। कैसीनो सहित अन्य खेलों पर नियंत्रण के लिए 1972 में जो अधिनियम बनाया गया, उस पर अमल नहीं हाे पाया।

टास्क फोर्स तैयार करने का निर्णय : 2015 मेें इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दर्ज कर सवाल किया गया था कि अधिनियम पर अमल क्यों नहीं किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैसीनो को प्रोत्साहित करने के विचार भी रखे गए, लेकिन 2016 में मेरे मुख्यमंत्री काल में राज्य सरकार ने निर्णय लिया कि कैसीनो कल्चर को बढ़ने नहीं देंगे। उसके बाद सरकार बदलने पर कैसीनो कानून पर अमल के लिए टास्क फोर्स तैयार करने का निर्णय लिया गया, लेकिन पुन: सरकार बदली। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की सरकार ने कैसीनो कानून को रद्द करने का निर्णय लिया। फिलहाल जो विधेयक पारित हुआ है, वह कैसीनो कानून को रद्द करने के संबंध में ही है।

Created On :   9 Dec 2023 5:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story