हत्या: वर्चस्व के लिए आए दिन होता था टकराव , आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या

वर्चस्व के लिए आए दिन होता था टकराव , आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या
  • बार के पीछे गली में खून से लथपथ मिली लाश
  • पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में
  • शहर में नहीं थम रहा हत्या की वारदातों का सिलसिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में हत्या की वारदाताें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्चस्व के चलते अब एक अापराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या कर दी गई। सोमवार को तड़के वाठोडा थानांतर्गत हुई घटना से कुछ समय के िलए तनाव का माहौल बना रहा। प्रकरण दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

दोनों संदिग्ध बस्ती के ही :मृतक ऑरेंज नगर निवासी फिरोज उर्फ पक्या शेख सत्तार (22) है। वह दो बच्चों का पिता था। ऑटो और पानटपरी चलाने के अलावा वह अापराधिक गतिविधियों में भी लिप्त था। विविध थानों में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं। हालांकि वर्तमान में उसकी अापराधिक गतिविधियां कम हो गई थीं, लेकिन परिसर में उसकी दहशत थी। फिरोज की बस्ती के संदिग्ध सुमित साखरकर और सरदार नामक व्यक्ति भी अापराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। वर्चस्व को लेकर आए दिन उनमें टकराव होता रहता था और एक-दूसरे को मारने की धमकी देते थे।

घर से कुछ दूर गली में पड़ी थी लाश : रविवार को रात करीब 10 बजे फिरोज घर में बगैर कुछ बताए बाहर गया, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा। रातभर घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस बीच घर से कुछ ही दूर एक बार के पीछे गली में खून से लथपथ फिरोज की लाश मिली। आरोपियों ने धारदार शस्त्र से उसके सीने, पेट, पीठ पर वार िकए थे। पत्थर से उसका चेहरा भी कुचलने का प्रयास किया था। सुबह की सैर पर निकले किसी व्यक्ति ने शव देखकर फिरोज के परिजन व पुलिस को इसकी सूचना दी।

चार दिन में चौथी हत्या : घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी भी सदल-बल मौके पर पहुंचे। इस घटना से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच गुप्त जानकारी पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि, चार दिन पूर्व वाठोड़ा क्षेत्र में दोहरा हत्याकांड हुआ था। गत दिवस कपिल नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। नए वर्ष तथा नए पुलिस आयुक्त आने के बाद शहर में हत्या की यह छठवीं से सातवीं वारदात है। इससे शहर में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Created On :   6 Feb 2024 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story